पंजाबी के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का जन्म 6 जनवरी 1984 को हुआ था। इस साल दिलजीत अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत पंजाबी इंडस्ट्री में तो शुरुआत से ही अपना जलवा दिखा रहे हैं। अब दिलजीत बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुके हैं। ना केवल गाने बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया है। दिलजीत के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
Diljit Dosanjh Birthday: फिल्मों से पहले कीर्तन में गाया करते थे दिलजीत दोसांझ, 'उड़ता पंजाब' ने बदल दी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ का पंजाब के जालंधर जिला के अंतर्गत दोसांझ कलां गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बलबीर सिंह और माता का नाम सुखविंदर कौर है। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज के रिटायर कर्मचारी हैं। दिलजीत का एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन भी हैं।दिलजीत का पूरा बचपन दोसांझ कला में ही बीता है। इसके बाद दिलजीत पढ़ाई के लिए लुधियाना आ गए थे। यहां दिलजीत ने अपनी पढ़ाई के साथ ही अपने सिंगिंग करियर को भी आगे बढाया।
शुरुआती दौर में दिलजीत कीर्तन में गाया करते थे। दिलजीत ने अपने करियर की शुरूआत साल 2004 में अपने पंजाबी एलबम 'इश्क दा उड़ा ऐडा' से की थी। इसके बाद साल 2009 में दिलजीत ने रैपर हनी सिंह के साथ 'गोलियां' सॉन्ग गाया था, जिसने उन्हें इंटरनेशनल स्टार बना दिया। साल 2011 में आई फिल्म द लायन ऑफ पंजाब के जरिए दिलजीत ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' और 'जट्ट एंड जूलिएट 2' ने पंजाबी फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
इसके बाद साल 2014 में आई अनुराग सिंह की पंजाबी फिल्म 'पंजाब 1984' में दिलजीत के किरदार की काफी सराहना की गई। इस फिल्म के बाद से दिलजीत के लिए हिन्दी फिल्मों के रास्ते भी खुल गए। साल 2016 में निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिलजीत ने लीड रोल निभाया था। इसी फिल्म से उनकी बॉलीवुड में अबिनेता के रूप में एंट्री हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद से ही दिलजीत की गिनती बॉलीवुड फिल्म अभिनेताओं में होने लगी। 'उड़ता पंजाब' के बाद दिलजीत अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'फिल्लौरी' में नजर आए। साल 2018 में उन्होंने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार निभाया। इसके बाद साल 2019 के आखिर में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुड न्यूज' में भी दिलजीत नजर आए। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' भी रिलीज हुई।
पढ़ें: फर्जी हेयर क्रीम प्रोडक्ट का विज्ञापन करना मलयालम अभिनेता को पड़ा भारी, लगा जुर्माना