फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: 'आप सही न्यूज फैलाएं...,' टीवी एंकर की चुनौती पर भड़के दिलजीत दोसांझ, किया जोरदार कटाक्ष

Sat, 23 Nov 2024 01:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ ने न्यूज एंकर की ओर से दी गई चुनौती पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही शराब थीम वाले गानों के विवाद पर दोबारा से कटाक्ष करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh got angry at TV anchor challenge of took a strong sarcasm said aap sahi news failaaye
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ अपने भारत दौरे दिल-लुमिनाती को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस कॉन्सर्ट के टिकट तेजी से बिके। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने गानों की सेंसरशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। इसकी शुरुआत तब हुई जब उन्हें अपने हैदराबाद संगीत कार्यक्रम से पहले तेलंगाना सरकार से एक नोटिस मिला जिसमें उन्हें शराब, हिंसा और नशीली दवाओं को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने का निर्देश दिया गया था। दिलजीत ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान इस मामले को संबोधित किया था। अब वह लखनऊ में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दोबारा से सेंसरशिप के मुद्दे को उठाते नजर आए हैं। साथ ही एक न्यूज एंकर की तरफ से दी गई चुनौती पर भी पलटवार करते नजर आए हैं। 

Diljit Dosanjh got angry at TV anchor challenge of took a strong sarcasm said aap sahi news failaaye
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

गानों के सेंसरशिप पर दिलजीत ने फिर किया कटाक्ष

तेलंगाना सरकार से मिले नोटिस के बाद गायक ने अपने हैदराबाद कॉन्सर्ट में इस दिशा निर्देश का पालन किया। उन्होंने अपने अहमदाबाद संगीत कार्यक्रम के दौरान इस मामले को संबोधित किया जो हैदराबाद कॉन्सर्ट के बाद आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट में, उन्होंने सभी शराब की दुकानों को बंद करने की वकालत की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास 2-4 गाने हैं जिनमें शराब का जिक्र है और उन्होंने भक्ति गीत भी बनाए हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं करता। गायक ने लखनऊ में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर सेंसरशिप के मुद्दे को उठाया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिलजीत कॉन्सर्ट में अपने दर्शकों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'काफी दिनों से मीडिया में बातें चल रही हैं कि दिलजीत बनाम यह और वह। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि दिलजीत बनाम कुछ नहीं है। मैं सबसे बहुत प्यार करता हूं। मेरा किसी के साथ मुकाबला नहीं है।'

Diljit Dosanjh got angry at TV anchor challenge of took a strong sarcasm said aap sahi news failaaye
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी एंकर की चुनौती पर किया पलटवार

 उन्होंने आगे एक टीवी समाचार एंकर के बारे में बात की जिसने कथित तौर पर उन्हें राष्ट्रीय टेलीविजन पर चुनौती दी थी। दिल लुमिनाती दौरे के दौरान दिलजीत ने लखनऊ में कहा, 'एक एंकर साहब हैं टीवी पर। उनके बारे में मैं जरूर बात करना चाहता हूं। वो परसो मेरे को चैलेंज दे रहे थे कि दिलजीत शराब के बिना गाना हिट करके दिखाए। आपकी जानकारी के लिए सर-बॉर्न टू शाइन, गोट, लवर, किन्नी किनी, बॉलीवुड में नैना, मेरे बहुत सारे गाने हैं जो स्पॉटिफाई पर पटियाला पेग से ज्यादा स्ट्रीम करते हैं। तोह आपका चैलेंज पहले से ही बेकार हो गया है।'

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh got angry at TV anchor challenge of took a strong sarcasm said aap sahi news failaaye
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा पर उठाए सवाल 

दिलजीत दोसांझ ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैं अपने गानों और अपने आप को डिफेंड नहीं कर रहा। अगर आप सेंसरशिप लगाना चाहते हो गानों पर तो वो भारतीय सिनेमा पर भी होना चाहिए। भारतीय सिनेमा में जितनी बड़ी गन उतना बड़ा हीरो। कौन सा बड़ा एक्टर है जिसने शराब का सीन या गाना ना किया हो?' जिस दिन वहां सेंसरशिप लगाएंगे मैं बंद कर दूंगा उसी दिन।'

KISSIK Song: 'ऊ अंटावा' से चार कदम आगे साबित होगा श्रीलीला का 'किसिक' सॉन्ग, टीजर देखकर हो जाएंगे बेकरार

विज्ञापन
Diljit Dosanjh got angry at TV anchor challenge of took a strong sarcasm said aap sahi news failaaye
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

गायक ने दी एंकर को चुनौती 

दिलजीत दोसांझ यहीं नहीं रुके और आगे बोले, 'कलाकार आपको सॉफ्ट टारगेट लगता है इसलिए आप उनको छेड़ते हो। आपको बता दूं, मैंने जो फिल्में की हैं उनको नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। हमारा काम सस्ता काम नहीं है।' दिलजीत ने कहा कि न्यूज एंकर ने उनके बारे में फर्जी खबरें फैलाईं लेकिन वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने न्यूज एंकर को चुनौती देते हुए कहा, 'ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप सही न्यूज फैलाएं। तो मैं भी आपको चैलेंज करता हूं कि सही न्यूज दिखाएंगे।'

The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोस्ट कर बढ़ाया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed