फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत ट्विटर विवाद के बीच मीका सिंह ने किया ट्वीट, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

Fri, 04 Dec 2020 08:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Dec 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
Diljit dosanjh Kangana Ranaut Twitter War now Mika Singh reaction on farmer protest
दिलजीत दोसांझ, कंगना रणौत, मीका सिंह - फोटो : instagram/diljitdosanjh, kanganaranaut, mikasingh

किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत ट्विटर पर भिड़ गए। दोनों पर जमकर मीम्स बन रहे हैं। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इससे पहले वह बॉलीवुड के कई सितारों को निशाना बना चुकी हैं। कंगना ने ट्वीट कर किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं बिलकिस दादी बताया था। ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्वीट डिलीट कर दिया। इसी ट्वीट को लेकर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जमकर बहस हुई। अब गायक मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Diljit dosanjh Kangana Ranaut Twitter War now Mika Singh reaction on farmer protest
मीका सिंह - फोटो : instagram/mikasingh

मीका सिंह ने कंगना के ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ बुजुर्ग महिला की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे मन में कंगना रणौत के लिए बहुत सम्मान था। उनका ऑफिस तोड़े जाने पर मैंने उनका समर्थन किया था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना रणौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला को कुछ सम्मान देना चाहिए। अगर आपके पास सभ्यता हो तो माफी मांगे। आपको शर्म आनी चाहिए।'

Diljit dosanjh Kangana Ranaut Twitter War now Mika Singh reaction on farmer protest
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh, kanganaranaut

कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि जिस दादी को टाइम मैगजीन ने मोस्ट पावरफुल इंडियन बताया था वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। उनके इसी ट्वीट पर दिलजीत दोसांझ ने महिंदर कौर नाम की दादी का वीडियो साझा करते हुए पूरा सच बताया और उनसे माफी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit dosanjh Kangana Ranaut Twitter War now Mika Singh reaction on farmer protest
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना के ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी की मांग
दूसरी ओर कंगना को लेकर बाम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें उनके ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए देश में लगातार नफरत और देशद्रोह फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उनके ट्वीट्स देश को विभाजित करने वाले हैं इसलिए उनके ट्विटर अकाउंट को रद्द किया जाए।

विज्ञापन
Diljit dosanjh Kangana Ranaut Twitter War now Mika Singh reaction on farmer protest
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

याचिका पर कंगना रणौत की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है। वाह क्या बात है। वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे सामने आ जाएंगे।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed