सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: कोचेला के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों पर भड़के दिलजीत, पंजाबी में दिया मुंहतोड़ जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Apr 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh takes dig those misreporting his statement on Indian flag at Coachella Do not  spread fake news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों की धुन पर लोग दिल खोलकर झूमते हैं और अक्सर उनके नए सॉन्ग के रिलीज होने का इंतजार भी करते हैं। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग और स्टारडम का ही नतीजा है कि वह कैलिफोर्निया के इंडियो में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय गायक बने। जहां एक तरफ यह देश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल था, लेकिन अपने एक बयान के कारण दिलजीत को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब ऐसे में ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दिलजीत ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। 

Trending Videos
Diljit Dosanjh takes dig those misreporting his statement on Indian flag at Coachella Do not  spread fake news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

कैलिफोर्निया के इंडियो में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में दिलजीत दोसांझ ने दो बार परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ सिंगर के फैंस उनके परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित दिखे, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान दिलजीत के एक बयान पर नाराजगी जताई और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। हालांकि, अब सिंगर ने सफाई पेश करते हुए लोगों को फटकार लगाई है। सिंगर का कहना है कि अगर आप लोग पंजाबी भाषा नहीं समझते हैं तो उनकी बातों का गलत अर्थ न निकालें।
Jr NTR: 'भीम' के बाद 'गार्डियन' बन गैलेक्सी को बचाएंगे जूनियर एनटीआर! एक्टर संग काम करना चाहता है यह डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh takes dig those misreporting his statement on Indian flag at Coachella Do not  spread fake news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

कोचेला मंच पर अपनी दूसरी परफॉर्मेंस खत्म करते हुए, दिलजीत ने एक लड़की की ओर इशारा किया, जिसके हाथ में भारतीय झंडा था और उन्होंने दर्शकों से कहा, 'ए मेरे पंजाबी भाई भरवां लेई, मेरे देश दा झंडा लाइक खादी आ कुड़ी, एह मेरे देश लायी, नकारात्मकता टन बचाओ, म्यूजिक सारेयां दा सांझा।' इसका मतलब होता है, यह लड़की मेरे देश का झंडा लेकर चल रही है, मेरे सभी पंजाबी भाइयों और बहनों के लिए, यह मेरे देश के लिए है। नकारात्मकता से दूर रहें, संगीत सबका है। दिलजीत का कहने और उनके दिल की भावना अच्छी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था। इस वजह से सिंगर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Diljit Dosanjh takes dig those misreporting his statement on Indian flag at Coachella Do not  spread fake news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : Instagram

नेटजिन्स द्वारा की जा रही ट्रोलिंग पर दिलजीत ने रिएक्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाबी में लिखा, 'फेक न्यूज और नेगेटिविटी मत फैलाओ। मैं किहा एह मेरे देश का झंडा है, एह मेरे देश लाई.. मतलब मेरी एह परफॉर्मेंस मेरे देश लाई। जे पंजाबी नहीं औंदी तन गूगल कर लिया करो यार...किंव के कोचेला एक बड़ा म्यूजिकल फेस्टिवल आ ओथे हर देश तो लॉग औंडे ने.. इसीलिए म्यूजिक सब दा सांझा है। सही गल नू पुथी किवे घुमौना कोई तुदे वारगेया तोन सीखे।'

विज्ञापन
Diljit Dosanjh takes dig those misreporting his statement on Indian flag at Coachella Do not  spread fake news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

अगर इसका मतलब हिंदी में समझाएं को दिलजीत ने लिखा, 'मैंने कहा यह मेरे देश का झंडा है, यह मेरे देश के लिए है। यह प्रदर्शन मेरे देश के लिए है। यदि आप पंजाबी नहीं समझते हैं तो कृपया गूगल करें क्योंकि कोचेला एक बड़ा संगीत समारोह है, जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल होते हैं। इसलिए संगीत सबके लिए है। सही शब्दों को कैसे घुमाना है, यह आप लोगों से सीखना चाहिए। इसे भी गूगल करें।'
Samantha: 16 बरस की तस्वीर के बाद सामंथा की 10वीं की मार्कशीट वायरल, जानें किस विषय में मिले थे कितने नंबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed