फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DDLJ Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 27 साल बाद कर डाली इतनी कमाई

Sat, 05 Nov 2022 03:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
dilwale dulhania le jayenge ddlj box office collection starring shah rukh khan kajol
DDLJ - फोटो : Social media

DDLJ Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जी हां, एक बार फिर राज और सिमरन की लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। इस दौरान फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज देख यह ऐसा लग रहा था मानो यह फिल्म आज भी फैंस के बीच उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी 27 साल पहले थी। वहीं अब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 27 साल बाद कितनी कमाई की...

dilwale dulhania le jayenge ddlj box office collection starring shah rukh khan kajol
DDLJ - फोटो : Social media

27 साल पहले हुई थी इतनी कमाई
4 करोड़ रुपये के बजट में बनी, शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म ने 1995 में भारत में 89 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि यह उस समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। उस दौर में इस फिल्म का क्रेज इस कदर था कि इसे 25 वर्षाें तक मुंबई के प्रतिष्ठित मराठा मंदिर में चलाया गया था।

यह भी पढ़ें : कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

dilwale dulhania le jayenge ddlj box office collection starring shah rukh khan kajol
ddlj

2022 में हुआ इतने करोड़ का कारोबार
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 25 लाख रुपये यानी 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौरतलब है कि 27 साल बाद किसी सुपरहिट फिल्म का इतना कलेक्शन करना काफी अहम बात है।

यह भी पढ़ें :  देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
dilwale dulhania le jayenge ddlj box office collection starring shah rukh khan kajol
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

2023 में होने वाला है ट्रिपल धमाका
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा एसआरके, राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। यह अगले साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ फिल्म जवान में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ कॉपीराइट का केस, केजीएफ से जुड़ा है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed