{"_id":"64c732919eabfc8ea80e4d88","slug":"dilwale-dulhania-le-jayenge-this-is-how-shahrukh-khan-lifted-kajol-on-his-shoulder-and-shot-the-poster-scene-2023-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: DDLJ में ऐसे शूट हुआ था शाहरुख-काजोल का पोस्टर वाला सीन, वर्षों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: DDLJ में ऐसे शूट हुआ था शाहरुख-काजोल का पोस्टर वाला सीन, वर्षों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो कल्ट क्लासिक हैं। उन फिल्मों का कोई तोड़ नहीं है। अगर उन्हें आज भी देख लिया जाए तो नई जैसी लगती है, कुछ ऐसी ही फिल्म है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी आज भी बहुत पसंद आती है। यह फिल्म भी काफी बेहतरीन है। यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। मराठा मंदिर में अब तक सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है। इस फिल्म के हर एक सीन और डायलॉग्स भी तकरीबन दर्शकों को याद हो चुके हैं। अब हाल ही में काजोल ने इस फिल्म के बारे में बात की है।
2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
फैंस पर्दे पर शाहरुख और काजोल को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में काजोल ने बताया है कि कैसे उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के पोस्टर के लिए शूटिंग की थी, जिसमें शाहरुख ने काजोल को कंधे पर उठा रखा था। इस बातचीत के दौरान काजोल को कुछ तस्वीरें दिखाई गईं और उन फोटोज को देखने के बाद उनके मन में जो आता है उसे व्यक्त करना था। इन्हीं में से एक था डीडीएलजे का पोस्टर।
काजोल ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इसे देखकर उनके दिमाग में पहली बात यह आती है कि वह उस स्थिति में कैसे पहुंचीं। काजोल ने उस सीन को याद करते हुए कहा, 'एक तो बेचारा शाहरुख खड़ा है मुझे कंधे पर उठाकर। मुझे बुरा लग रहा था उसके लिए।' यह उसकी मर्दानगी पर हमला था कि मैं उससे पूछूं कि क्या तुम ऐसा कर सकते हो। तब शाहरुख ने काजोल से कहा, 'चिंता मत करो। मैं मजबूत हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
काजोल ने कहा कि जब उन्होंने यह शूट किया था तब वह फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के स्टूडियो में थीं। काजोल ने कहा, 'शाहरुख ने प्यार से मुझे अपने कंधे पर बैठाया और मुझे बिल्कुल भी भारी महसूस नहीं कराया।' उन्होंने मजाक में कहा कि पोस्टर में और उस समय, यह सब अच्छा और मजेदार लग रहा था, हालांकि बाद में शाहरुख का कंधा फ्रीज हो गया होगा।
विज्ञापन
5 of 5
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख और काजोल ने न सिर्फ डीडीएलजे में बल्कि बाजीगर, करण-अर्जुन, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।