{"_id":"5edddefa8ebc3e906700c4ca","slug":"dimple-kapadia-birthday-special-dimple-misbehave-by-crazy-fans-actress-gets-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dimple Kapadia Birthday: सरेआम लड़के का कॉलर पकड़कर डिंपल कपाड़िया ने दी थीं खूब गालियां, जानिए क्या था माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dimple Kapadia Birthday: सरेआम लड़के का कॉलर पकड़कर डिंपल कपाड़िया ने दी थीं खूब गालियां, जानिए क्या था माजरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर डिंपल कपाड़िया ने वो स्टारडम हासिल किया है जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। आज डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन है। वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' में नजर आने वाली हैं। डिंपल असल जिंदगी में बेबाक रही हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको सुनाते हैं उनकी बेबाकी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
2 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन
- फोटो : file photo
बीबीसी से बातचीत में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे फैंस से हुई झड़प में उन्होंने अपन आपा खो दिया। दरअसल बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जब एक बार फिल्म देखने सहेलियों के साथ गईं।
3 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
उस दौरान उनकी एक साथ तीन फिल्में खत्म हुईं थीं। देखते ही देखते बहुत भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उन्हें घेर लिया। वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पीली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और हिंदी में गालियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन
डिंपल ने घर आकर ये किस्सा अपने पति काका यानी राजेश खन्ना को सुनाया तो उन्होंने कहा कि, "गालियां देना ही था तो अंग्रेजी में देती।" क्या आप जानते हैं बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना
डिंपल कपाड़िया ने राजकपूर की फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था। लेकिन राजेश खन्ना को उनका फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था इसलिए डिंपल ने सबकुछ छोड़ दिया। जितनी डिंपल कपाड़िया की उम्र थी उतना ही राजेश और डिंपल के बीच की उम्र का फासला था। बॉबी की रिलीज के 11 सालों तक डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।