फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय और आयुष्मान ने चाहने वालों को दी गुड न्यूज, ये फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार

Mon, 08 Jun 2020 12:22 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Jun 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Good Newwz and Ayushmann Khurrana Dream Girl to re release in UAE
गुड न्यूज, ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और उनके साथी कलाकारों करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुड न्यूज' और अभिनेता आयुष्मान खुराना की पिछले रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Akshay Kumar Good Newwz and Ayushmann Khurrana Dream Girl to re release in UAE
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

खबर एकदम सही है लेकिन रिलीज की जगह भारत नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र अमीरात है। खबरों से मिली जानकारी से पता चला है कि आने वाले 11 जून को ये फिल्में दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

Akshay Kumar Good Newwz and Ayushmann Khurrana Dream Girl to re release in UAE
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में हुए लॉकडाउन के बाद कुछ देशों के हालात और स्थितियां फिर से पटरी पर आने लगी हैं। कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले स्थानों में सऊदी अरब भी एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Good Newwz and Ayushmann Khurrana Dream Girl to re release in UAE
ड्रीम गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुबई में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो चला है और सिनेमाघर भी 27 मई से खुल गए हैं। अब इन सिनेमाघरों में हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्में 'गुड न्यूज' और 'ड्रीम गर्ल' ने भारतीय सिनेमाघरों में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अब यह ये फिल्में दुबई में भी धमाका करेंगी।

विज्ञापन
Akshay Kumar Good Newwz and Ayushmann Khurrana Dream Girl to re release in UAE
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'गुड न्यूज' के मुख्य अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार बताते हैं कि दुबई ने उनकी फिल्मों को हमेशा बहुत प्यार दिया है। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'गुड न्यूज' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह मौका मेरे लिए बहुत खास है। खास तौर पर तब जब सब लोगों को मनोरंजन की बहुत ज्यादा जरूरत है। मुझे भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों का फिर से मनोरंजन करेगी।'

इरफान की आखिरी फिल्म में इस अभिनेत्री ने साथ किया था काम, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'तेरी लाड़की मैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed