फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अमिताभ बच्चन की वजह से अटकी शूजित सरकार की फिल्म शूबाइट', निर्माता शैलेंद्र सिंह का सनसनीखेज खुलासा

Mon, 08 Jun 2020 11:48 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Shailendra Singh Reveals Why Shoojit Sircar Amitabh Bachchan starrer Shoebite never released till date
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'शूबाइट' के रिलीज ना होने के पीछे एक नई कहानी सामने आई है। कभी परसेप्ट पिक्चर कंपनी के बैनर तले धड़ाधड़ फिल्में बनाने वाले और इन दिनों फिर से फिल्म इंडस्ट्री में सेकेंड इनिंग्स खेलने की कोशिश में लगे निर्माता शैलेंद्र सिंह का दावा है कि ये फिल्म तभी रिलीज हो सकेगी, जब फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर उनका और अमिताभ बच्चन का झगड़ा निपट सकेगा।

Shailendra Singh Reveals Why Shoojit Sircar Amitabh Bachchan starrer Shoebite never released till date
शूबाइट - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता शैलेंद्र सिंह ने निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म शूबाइट को लेकर अब तक चलती रही कहानियों में भी एक नया तड़का लगा दिया है। मीडिया इंटरव्यूज में शैलेंद्र ने दावा किया है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी हुई है और अमिताभ बच्चन को खुद उन्होंने ये कहानी सुनाई। अमिताभ की कंपनी इस फिल्म में हिस्सेदारी चाहती थी जिससे मना करने पर ही ये सारा बखेड़ा शुरू हुआ। वह बताते हैं कि फिल्म का नाम उन्होंने जॉनी वाकर रखा था और ये एक ऐसे बूढ़े आदमी जॉनी डिसूजा की कहानी है जो अपनी बीमार बीवी से मिलने के लिए सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलता है।

Shailendra Singh Reveals Why Shoojit Sircar Amitabh Bachchan starrer Shoebite never released till date
अमिताभ बच्चन - फोटो : sony tv twitter

शैलेंद्र कहते हैं, 'यह लगभग 13 साल पहले की बात है जब मैंने यह कहानी लिखी और इस पर फिल्म बनाने और फिल्म में अमिताभ बच्चन को बतौर अभिनेता लेने के लिए मैं उनके पास गया। कहानी सुनकर वह इस फिल्म को करने के लिए सहमत हो गए। वह दशहरे का वक्त था जब मैंने उन्हें साइन करते हुए एक करोड़ रुपये का चेक दिया। इसी बीच मैंने अमिताभ को शूजित से भी मिलवा दिया क्योंकि इस फिल्म को वही निर्देशित करने वाले थे। शूजित ने मेरी कंपनी परसेप्ट पिक्चर कंपनी के निर्माण में इससे पहले फिल्म 'यहां' को निर्देशित किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shailendra Singh Reveals Why Shoojit Sircar Amitabh Bachchan starrer Shoebite never released till date
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेंद्र इस इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'उसी साल दिसंबर में मेरे पास अमिताभ बच्चन के यहां से यह पैगाम आया कि वह इस फिल्म के सह निर्माता भी बनना चाहते हैं। मैंने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर साइन किया था इसलिए उनके इस प्रस्ताव को मैंने ठुकरा दिया। इसी बीच मैंने जाना कि शूजित और अमिताभ के बीच एक गहरा रिश्ता पनप गया है और वह कई विज्ञापन वगैरह बना रहे हैं। कुछ समय बाद मुझे एक बैठक में बुलाया गया जहां मुझे बताया गया कि मेरी कहानी एम नाइट श्यामलन की 'लेबर ऑफ लव' से मिलती-जुलती है। वहां मेरे सामने एक शर्त रखी गई थी कि जब तक मैं श्यामलन से एनओसी नहीं ले लेता तब तक अमिताभ इस फिल्म को नहीं करेंगे। मैंने कुछ वक्त मांगा क्योंकि श्यामलन हॉलीवुड निर्माता हैं। इसके लिए मुझे काफी कागजी कार्रवाई करनी होगी।'

विज्ञापन
Shailendra Singh Reveals Why Shoojit Sircar Amitabh Bachchan starrer Shoebite never released till date
शूजित सरकार

इसी मौके पर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ इस प्रोजेक्ट में रॉनी स्क्रूवाला की एंट्री होने की जानकारी देते हुए शैलेंद्र कहते हैं, 'मेरी पटकथा किसी दूसरे निर्माता के हाथ में गई जबकि मैं इस फिल्म को बनाने के लिए देशभर में घूमा और शूटिंग करने की लोकेशन देखीं। मैंने इस पर खूब पैसा खर्च किया। जब तक मैं इस फिल्म को बना रहा था तब उसका नाम 'जॉनी वॉकर' था। लेकिन जब शूजित रॉनी के साथ काम करने लगे तो इसका नाम 'शूबाइट' रख दिया गया। मैं हैरान था क्योंकि इसी बीच उन्होंने शायद फिल्म भी शूट कर ली थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed