फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टेनेट’ के हिंदुस्तान पहुंचते ही डिंपल को मिला ये दमदार रोल, अगली फिल्म में शाहरुख खान से लड़ाएंगी पंजे

Thu, 03 Dec 2020 09:28 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Dec 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia joins shahrukh khan movie Pathan deepika padukone john abraham
शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल

अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' हर रोज किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक तो फिल्म शाहरुख खान की है और दूसरा इस फिल्म के बाकी कलाकार भी जबर्दस्त हैं। इन्हीं कलाकारों में एक और दिग्गज नाम जुड़ गया है। जी हां! जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

Dimple Kapadia joins shahrukh khan movie Pathan deepika padukone john abraham
डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल

डिंपल कपाड़िया आजकल हॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की चर्चित फिल्म 'टेनेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डिंपल का भी है इसमें एक अहम किरदार है। इसके बीच ही खबर आ गई कि डिंपल की एंट्री यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' में भी हो गई है। यहां तक कि डिंपल ने बीते मंगलवार से शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी।

Dimple Kapadia joins shahrukh khan movie Pathan deepika padukone john abraham
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'पठान' जासूसी पर आधारित एक फिल्म है जिसमें शाहरुख खान का किरदार पठान एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन पर होगा। इस मिशन पर दीपिका पादुकोण का किरदार भी पठान का साथ देगा। बताया जा रहा है कि डिंपल कपाड़िया का किरदार भी पठान के साथ खुफिया मिशन को सफल बनाने में एक अहम योगदान देने वाला है। जिस तरह हर जासूस की अपनी एक टीम होती है, उसी तरह शाहरुख, दीपिका और डिंपल के किरदार भी फिल्म में एक टीम बन कर काम करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dimple Kapadia joins shahrukh khan movie Pathan deepika padukone john abraham
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : isntagram/iamsrk, deepikapadukone
दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म 'पठान' के लिए शाहरूख के साथ कुछ दिनों पहले ही अपनी शूटिंग शुरू की थी। वह इस फिल्म की शूटिंग का हिस्सा दो दिनों तक ही रहीं। अब कुछ शूटिंग वह इस महीने के मध्य में करेंगी। तब तक शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ उनका काम जारी है।

 
विज्ञापन
Dimple Kapadia joins shahrukh khan movie Pathan deepika padukone john abraham
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter

जॉन अब्राहम का किरदार फिल्म 'पठान' में एक खलनायक का है। इस समय वह अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। 'पठान' की शूटिंग का हिस्सा जॉन जनवरी में होंगे। तब तक शाहरुख खान बाकी कलाकारों के साथ 'पठान' की शूटिंग जारी रखेंगे। शाहरुख ने महीनों बाद किसी फिल्म की शूटिंग शुरू की है, यह फिल्म अगले साल दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में देखने मिल सकती है।

किसान आंदोलन: कंगना और दिलजीत की जंग में फैंस को याद आए 'ऋतिक', सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed