फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर अभिनेत्री ने लड़ी थी आजादी की लड़ाई, सिलाई की दुकान चलाने वाले से रचाई शादी

Sun, 11 Oct 2020 05:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 11 Oct 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Dina Pathak death anniversary she fought for freedom and worked more than 120 films
दीना पाठक - फोटो : फाइल

गोलमाल, खूबसूरत, कोशिश, उमराव जान और मिर्च मसाला जैसे फिल्मों में शानदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को हुआ था। रंगमंच की मंझी हुईं कलाकार दीना पाठक ने 120 से भी ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। उनके किरदार ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता। दीना पाठक केवल अभिनय ही नहीं बल्कि आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं। 11 अक्तूबर 2002 को वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं।

Dina Pathak death anniversary she fought for freedom and worked more than 120 films
दीना पाठक और रत्ना शाह पाठक - फोटो : फाइल

दीना पाठक ने ताउम्र अपनी जिंदगी किराये के मकान में गुजार दी। अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में उन्होंने जाकर एक घर खरीदा। उनकी बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज अभिनय की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से।

Dina Pathak death anniversary she fought for freedom and worked more than 120 films
दीना पाठक - फोटो : फाइल

दीना पाठक बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने अभिनय की काबिलियत से बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ दिया। फिल्मों में वो अपने किरदार को संजीदगी से निभाती थीं कि दर्शकों को उन्हें देख अपनापन लगता था। उन्हें देख ऐसे लगता था कि पड़ोस में ही रहने वाली कोई बुजुर्ग महिला है या फिर अपनी ही दादी हैं। दीना पाठक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थीं। इसी के चलते उन्हें मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से निकाल भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dina Pathak death anniversary she fought for freedom and worked more than 120 films
दीना पाठक - फोटो : फाइल

मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली। दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे।

विज्ञापन
Dina Pathak death anniversary she fought for freedom and worked more than 120 films
दीना पाठक - फोटो : फाइल

दीना के पति बलदेव अपने आप को इंडिया का पहला डिजाइनर कहते थे हालांकि राजेश खन्ना की फिल्मों के करियर में जब गिरावट होनी शुरू हुई तो बलदेव की दुकान पर भी असर पड़ा। बाद में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और 52 साल की उम्र में दीना पाठक के पति का निधन हो गया। दीना पाठक ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनका अभिनय करियर 60 साल लंबा था। फिल्मों के साथ-साथ वो गुजराती थियेटर में भी काफी सक्रिय थीं। उन्हीं के प्रभाव के चलते दीना पाठक की दोनों बेटियां रत्ना और सुप्रिया थियेटर में आईं।

IPL 2020: विराट कोहली ने खेली 90 रनों की जबरदस्त पारी, स्टेडियम में अनुष्का शर्मा किया 'फ्लाइंग Kiss'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed