फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मेरा बाबू मेरा सोना’ में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की खूब जमी जोड़ी, गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

Thu, 26 Nov 2020 04:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Dinesh lal yadav aka nirahua song Mera Babu Mera Sona Bhojpuri gana video
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : screenshot from youtube

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पर्दे पर जब भी आती है धमाल मच जाता है। भोजुपरी सिनेमा के दर्शक दोनों को एक साथ पर्दे पर बहुत पसंद करते हैं। ऐसा ही एक गाना है जिसे निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।

Dinesh lal yadav aka nirahua song Mera Babu Mera Sona Bhojpuri gana video
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : screenshot from youtube

भोजपुरी गाना 'मेरा बाबू मेरा सोना' में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखते ही बनती है। दोनों के बीच पर्दे पर जबरदस्त बॉन्डिंग है। वीडियो में निरहुआ स्टाइलिश बाइक पर सवार हैं। बीच में वे रुककर फोन पर आम्रपाली दुबे से बातें करते हैं। दूसरी ओर आम्रपाली अपने बेडरूम में फोन पर व्यस्त हैं। निरहुआ से मिलने जाने से पहले वे तैयारी होती नजर आती हैं।

Dinesh lal yadav aka nirahua song Mera Babu Mera Sona Bhojpuri gana video
आम्रपाली दुबे - फोटो : screenshot from youtube

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक अंदाज उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आया। यहां निरहुआ ने नीले रंग की शर्ट पहनी है। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं जबकि आम्रपाली हल्के पीले रंग के सलवार सूट में हैं। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया यह गाना अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh lal yadav aka nirahua song Mera Babu Mera Sona Bhojpuri gana video
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि निरहुआ एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे से की हालांकि इसमें वे सहायक किरदार में थे। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में हैं। साल 2015 में उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच सफल भोजपुरी फिल्में दी थीं।

विज्ञापन
Dinesh lal yadav aka nirahua song Mera Babu Mera Sona Bhojpuri gana video
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101

बात करें आम्रपाली दुबे की तो वे भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। आम्रपाली ने धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'सात फेरे' और 'मायका' में काम किया है। बाद में आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में चली गईं और अब वह वहां राज करती हैं।

26/11 हमले की बरसी पर शहीदों और पीड़ितों को नमन, अक्षय कुमार-केके मेनन सहित इन सितारों ने किए ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed