भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके कारण यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों जिस भी फिल्म में साथ काम करते हैं वो हिट हो जाती है। हाल ही में इस जोड़ी की फिल्म 'लल्लू की लैला' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने को मिल रहा है और यह फिल्म धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है।
Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर धमाल, 10 दिन में मिले 20 मिलियन व्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिन में मिले 20 मिलियन व्यूज
भोजपुरी कलाकारों की जोड़ियों में दर्शकों को आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी कुछ ज्यादा ही पसंद है। इसका नतीजा है कि इनकी रिलीज हुई फिल्म 'लल्लू की लैला' को 10 दिन में 20 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
आम्रपाली ने कहा शुक्रिया
दर्शकों से मिल रहे प्यार से आम्रपाली दुबे काफी गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने इस प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "10 दिन में हमारी फिल्म लल्लू की लैला को 20 मिलियन व्यूज देने के लिए आप सभी का थैंक्यू।"
रिलेशन में हैं आम्रपाली और निरहुआ हिंदुस्तानी?
इन दोनों की केमिस्ट्री जितनी अच्छी स्क्रीन पर नजर आती है उतनी ही लाजवाब रियल लाइफ में है। इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री देख कईं बार इनके रिलेशनशिप में होने की खबरे सामने आती हैं। लेकिन दोनों ही एक्टर्स इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।
आम्रपाली ने की थी निरहुआ के साथ शुरुआत
इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी की एक और खास बात यह है कि एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी। यह साथ में 30 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।