फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के साथ लौटे दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ मचाएंगे धमाल

Tue, 28 Aug 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey film Nirahua Hindustani 3 first look out
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और गानों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' लंबे समय से चर्चा में है। यह फिल्म साल 2014 में आई 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले फिल्म के दोनों भाग को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey film Nirahua Hindustani 3 first look out
अब 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के फर्स्ट लुक का खुलासा हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के फर्स्ट लुक में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के अलावा एक्ट्रेस शुभी शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में तीनों कलाकार एकदम अलग दिख रहे हैं। 
 
Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey film Nirahua Hindustani 3 first look out
'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के फर्स्ट लुक को निर्माता प्रवेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रवेश लाल यादव ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तो इंतज़ार की घड़ियां हुई समाप्त .. निरहुआ हिंदुस्तानी सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक आपके सामने है। निरहुआ हिंदुस्तानी 3 दुर्गा पूजा पर आपके समक्ष होगी .. आपकी राय का स्वागत है .. '

 

तो इंतज़ार की घड़ियाँ हुई समाप्त .. निरहुआ हिंदुस्तानी सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक आपके सामने है । निरहुआ हिंदुस्तानी ३ दुर्गा पूजा पर आपके समक्ष होगी .. आपकी राय का स्वागत है .. @dineshlalyadav @aamrapali1101 @shubhi_sharma_official @nirahua_entertainment #nh3

A post shared by Pravesh Lal (@pravesh_lal) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey film Nirahua Hindustani 3 first look out
बताया जाता है कि 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के पहले भाग यानी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' ने धीमी पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गति दी थी। इस फिल्म के दोनों भाग में दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में रहे हैं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के साथ खास बात यह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यह ऐसी पहली फिल्म होगी जिसका तीसरा स्क्विल बन रहा है। इससे पहले किसी भी भोजपुरी फिल्म का अब तक तीसरा स्क्विल नहीं बना है। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर है और निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed