{"_id":"5ded7a698ebc3e1bd0435f0e","slug":"dino-morea-birthday-special-and-his-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हिट फिल्म देकर कभी बॉलीवुड में छा गए थे डिनो मोरिया, जानिए आज किस हालत में हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हिट फिल्म देकर कभी बॉलीवुड में छा गए थे डिनो मोरिया, जानिए आज किस हालत में हैं?
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Dino Morea
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। आज डिनो का जन्मदिन है।
2 of 4
Dino Morea
- फोटो : social media
डिनो मोरिया की पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो मॉडलिंग किया करते थे। वो सुपरमॉडल भी रहे। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल कैप्टन व्योम ही इंडस्ट्री में कदम रखा था।
3 of 4
अभिनेता डिनो मोरिया
- फोटो : अमर उजाला
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना शुरू कर दिया। साल 2010 में डिनो 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया, जिसके चलते उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dino Morea
- फोटो : twitter
डिनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट काफी बोल्ड था, जिसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। खबर है कि डिनो जल्द ही डिजिटल डेब्यू कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।