सब्सक्राइब करें

शत्रुघ्न सिन्हा-दीया मिर्जा का जन्मदिन, दिल्ली अग्निकांड पर सितारों ने जताया दुख, पांच खबरें

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Dia Mirza Birthday and Delhi Fire bollywood star reaction entertainment
Bollywood - फोटो : Social Media
अभिनेत्री दीया मिर्जा को हमेशा खूबसूरती की पर्याय माना जाता है। फिल्मों में भले ही उनकी मौजूदगी कम रही हो लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। चेहरे पर हमेशा एक मीठी सी मुस्कान रखने वाली दीया के लिए बॉलीवुड की सफर आसान नहीं था। इसके पीछे संघर्ष और दिन रात की मेहनत थी। आज दीया का जन्मदिन है।


'मिस एशिया' के खिताब ने बदली दीया मिर्जा की जिंदगी, 16 की उम्र में कंपनी में करती थीं नौकरी
 
Trending Videos
Shatrughan Sinha Birthday Dia Mirza Birthday and Delhi Fire bollywood star reaction entertainment
Shatrughan Sinha - फोटो : Social Media

जब वो पर्दे पर हीरो बने तो दुश्मनों को 'खामोश' कर दिया। विलेन का किरदार निभाया तो हीरो से ज्यादा महफिल लूटी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में डायलॉग बोलने का एक नया ही तरीका ईजाद कर दिया। उनके मुंह से बोला गया हर संवाद खुद-ब-खुद दमदार लगने लगता था। 1969 में फिल्म साजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा ने 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। एक और वजह से उनका नाम खूब खबरों में उछला, वो वजह थीं रीना रॉय। 

रीना रॉय के प्यार में दीवाने थे शत्रुघ्न सिन्हा, शादी की बात सुन बच्चों की तरह रोए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Dia Mirza Birthday and Delhi Fire bollywood star reaction entertainment
Shahrukh Khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्मों से दूर शाहरुख खान इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिग बजट फिल्म साइन की है जो कॉमिक, एक्शन, थ्रिलर तीनों का मजा देगी। इसका निर्देशन राज निदीमोरू और कृष्णा डीके करेंगे। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी। लंबे समय से फ्लॉप फिल्म का सामना कर रहे शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्मी सफर और मीटू अभियान को लेकर बात की।

निर्देशक बनने पर बोले शाहरुख खान, अगर ये काम किया तो पड़ जाऊंगा अकेले

Shatrughan Sinha Birthday Dia Mirza Birthday and Delhi Fire bollywood star reaction entertainment
Delhi Fire - फोटो : PTI

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रविवार तड़के करीब 5 बजे लेडीज पर्स, बैग और प्लास्टिक आइटम बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जैसी ही लोगों की इस घटना की खबर लगी, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से सदमे में हैं।

दिल्ली अग्निकांड: रितेश देशमुख ने जताया शोक तो इस अभिनेता ने साधा सरकार पर निशाना

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Dia Mirza Birthday and Delhi Fire bollywood star reaction entertainment
Priya Gill - फोटो : Social Media

शाहरुख और सलमान के अपोजिट काम कर चुकी इस हीरोइन को बॉलीवुड से इतनी मायूसी मिली कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी। इस हीरोइन को आपने फिल्म 'सिर्फ तुम' में देखा होगा। इनका नाम है प्रिया गिल। प्रिया ने 'सिर्फ तुम' के जरिए इतनी लोकप्रियता बटोरी कि बाकी हीरोइनें पीछे छूट गईं। आज प्रिया गिल का जन्मदिन है।

शाहरुख-सलमान भी नहीं बचा पाए 'सिर्फ तुम' की हीरोइन का करियर, आज हो गई हैं गुमनाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed