सब्सक्राइब करें

निर्देशक बनने पर बोले शाहरुख खान, अगर ये काम किया तो पड़ जाऊंगा अकेले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Dec 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan said he will be alone if do work as director
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

फिल्मों से दूर शाहरुख खान इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिग बजट फिल्म साइन की है जो कॉमिक, एक्शन, थ्रिलर तीनों का मजा देगी। इसका निर्देशन राज निदीमोरू और कृष्णा डीके करेंगे। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी। लंबे समय से फ्लॉप फिल्म का सामना कर रहे शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्मी सफर और मीटू अभियान को लेकर बात की। 

Trending Videos
Shah rukh Khan said he will be alone if do work as director
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहरुख खान ने हाल ही में टॉकिंग मूवीज नाम के एक शो में अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि निर्देशक बनना अकेलेपन में बैठकर काम करने जैसा है। शाहरुख का मानना है कि वह अभिनेता बनकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्म का निर्देशक एक भगवान होता हैं, वह एक फिल्म बनाता है, अभिनेताओं को बताता है कि कैसे अभिनय करना है, डायलॉग का चुनाव करता है, स्क्रिप्ट बनाता है, इसे बेचता है, थिएटरों में जाना, काले कमरों में उसकी 'एडिटिंग करना और जब फिल्म रिलीज होती है तो उसकी कामयाबी और नाकामयाबी के लिए आप ही जिम्मेदार होते हैं। मुझे लगता है कि निर्देशन के काम में बेहद अकेलापन है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan said he will be alone if do work as director
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा चिंता करता हूं कि अगर मैं एक निर्देशक बन गया तो मैं अकेला पड़ा जाऊंगा और जीने के तरीके से बहुत सी चीजें हट जाएंगी। पहले से ही एक कलाकार होने के नाते मैं बहुत ज्यादा शांत और अकेला हूं। अभी मैं अकेला और खुश महसूस कर रहा हूं। अगर मैं एक निर्देशक बनूं तो मैं अकेला और दुखी हो सकता हूं।’ इसके अलावा शाहरुख खान ने मीटू अभियान पर भी बात की। 

Shah rukh Khan said he will be alone if do work as director
shah rukh khan house - फोटो : social media

उन्होंने कहा ये अभियान भले की पश्चिमी देशों से शुरू हुआ हो, लेकिन भारत समेत पूरी दुनिया की महिलाओं को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का मौका दिया है। शाहरुख का मानना है कि मीटू अभियान से भविष्य में काफी बदलाव आने की उम्मीद है। ये लोगों को और जागरूक बनाएगा। लोग ये जान चुके हैं कि अगर कोई अनुचित व्यवहार करे तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan said he will be alone if do work as director
shah rukh khan - फोटो : social media

आपको बता दें कि शाहरुख सुकून के पल बिताने के लिए पत्नी गौरी खान के साथ यूएस में छुटि्टयां मनाने गए हैं। शाहरुख ने लॉस एंजेलेस से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने विला की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं । तस्वीरें साझा करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार कैलिफोर्निया में सूरज निकल आया। ये पूल खेलने का समय है । मैं अपने लॉस एंजेलेस के विला में...' शाहरुख का ये घर लॉस एंजेलेस में है। पहली बार शाहरुख खान के इस आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं। गौरी खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वो यूएस में घूमती-फिरती नजर आईं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: बेघर होते ही भड़कीं हिमांशी, इन दो कंटेस्टेंट्स की बताई असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed