{"_id":"5ded64448ebc3e1b954ed9b5","slug":"shatrughan-sinha-birthday-special-his-affair-with-reena-roy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रीना रॉय के प्यार में दीवाने थे शत्रुघ्न सिन्हा, शादी की बात सुन बच्चों की तरह रोए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रीना रॉय के प्यार में दीवाने थे शत्रुघ्न सिन्हा, शादी की बात सुन बच्चों की तरह रोए थे
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Shatrughan Sinha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब वो पर्दे पर हीरो बने तो दुश्मनों को 'खामोश' कर दिया। विलेन का किरदार निभाया तो हीरो से ज्यादा महफिल लूटी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में डायलॉग बोलने का एक नया ही तरीका ईजाद कर दिया। उनके मुंह से बोला गया हर संवाद खुद-ब-खुद दमदार लगने लगता था। 1969 में फिल्म साजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा ने 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। एक और वजह से उनका नाम खूब खबरों में उछला, वो वजह थीं रीना रॉय। आज शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर उनके जिंदगी के कुछ पुराने पन्ने पलटते हैं।
2 of 6
Reena Roy
- फोटो : twitter
सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ को खूब कामयाबी मिली थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट थीं रीना रॉय। फिल्म हिट हुई और इसी के साथ इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। अखबारों और मैग्जीन में रीना और शत्रु की प्रेम कहानी के किस्से छपने लगे। कहा जाता है कि दोनों अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
3 of 6
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
एक बार रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। तभी शत्रुघ्न ने पूर्व मिस इंडिया पूनम से शादी कर ली। ये खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। इसके बाद वो सीधा शत्रुघ्न के घर पहुंची और उनसे जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न की शादी के बाद रीना रॉय के साथ उनके संबंधों की खबरें बनी रहीं। शत्रुघ्न सिन्हा की किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और उनके रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ लिखा गया है। इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोये थे।
विज्ञापन
5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
किताब के मुताबिक, पहलाज निहलानी ने जुहू के एक होटल में शत्रुघ्न को रीना की शादी के बारे में बताया। निहलानी का बात सुनकर शत्रुघ्न ने रीना रॉय को फोन किया और बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। निहलानी कहते हैं कि उन्होंने पहली बार शत्रु को इस तरह रोते हुए देखा था। हालांकि उन्होंने शत्रुघ्न को राय देते हुए कहा था कि रीना को जाने दो, शादी करने दो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।