दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रविवार तड़के करीब 5 बजे लेडीज पर्स, बैग और प्लास्टिक आइटम बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जैसी ही लोगों की इस घटना की खबर लगी, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से सदमे में हैं। जानिए इस घटना पर क्या बोले आपके चहेते स्टार्स...
दिल्ली अग्निकांड: रितेश देशमुख ने जताया शोक तो इस अभिनेता ने साधा सरकार पर निशाना
इस घटना पर दुख जताते हुए बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली अग्निकांड को सुनकर बहुत बुरा लगा। जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति मेरी संवदेना और जो जख्मी हुए, उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं।'
Extremely saddened to hear about the #DelhiFire accident - Condolences to the to families who lost their loved ones and prayers for the speedy recovery of the injured. 🙏🏽🙏🏽
गायक शान उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक समारोह में शामिल हुए थे। जब उन्हें इस घटना की खबर लगी तो वो दुखी हो गए। शान ने ट्वीट किया, 'दिल्ली की अनाजमंडी में हुए अग्निकांड से बेहद दुखी हूं। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आशा करता हूं कि ऐसा हादसा फिर कभी न हो।'
Headed to Delhi for the 1st #meformycity concert in the Great India Place Mall, Noida, today.
Saddened by horrific Delhi Anaj Mandi Fire Tragedy ..may the rescue operations take quick control.. deepest condolences to the loved ones of the victims 🙏 and may not happen ever again
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के अनाजमंडी में हुए अग्निकांड से दुखी हूं। उन परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।'
Dreadful, most disturbing & saddening to hear about the tragic #FireAccident in the #AnajMandi in Delhi. My deepest condolences & prayers with the families who lost their loved ones. Hope, wish & pray for the speedy recovery of those injured. A humble appeal to the Govt/Society
एक्टर और नेता एक्टर राज बब्बर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'दिल्ली अग्निकांड में इतनी जिंदगियों को खोने से सदमे में हूं। जैसे-जैसे हादसे की पूरी जानकारी सामने आ रही है, ऐसा लग रहा है कि यह हादसा बस घटित होने का इंतजार कर रहा था। MCD और दिल्ली सरकार को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। यह अफसोसजनक है कि राजधानी में रहते हुए भी सिस्टम लोगों की जिंदगी नहीं बचा सकती।'
Shocked at the loss of so many lives in #DelhiFire tragedy today. As descriptions emerge - seems it was a tragedy waiting to happen.
MCD & Delhi Govt, both will have to take responsibility. Painful that the system can't protect lives of even those who live in national capital.