फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Sharma: 'गदर 2' के बाद अब इन फिल्मों का सीक्वल भी बनाएंगे अनिल शर्मा, खुद किया खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 09:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Director Anil Sharma hints at Gadar 3 spills beans on Apne 2 and The Hero sequel know Details
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने 2001 में फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का निर्देशन किया, जो कि ब्लॉकबस्टर रही। अब इस साल वह इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आए हैं और यह भी वही सफलता दोहरा रही है। अनिल शर्मा एक बार फिर छाए हुए हैं। 'गदर 2' को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया को देख अनिल शर्मा अब अपनी कुछ और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। खुद उनका ऐसा कहना है।

Director Anil Sharma hints at Gadar 3 spills beans on Apne 2 and The Hero sequel know Details
निर्देशक अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने गदर 2 को मिल रही सफलता पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे संकेत दिए, जो सिनेप्रेमियों की खुशियां बढ़ा देंगे। उन्होंने 'गदर 3' बनाने का इशारा तो दिया ही है, साथ ही कुछ अन्य चर्चित फिल्मों के सीक्वल की संभावना भी प्रकट की। 'गदर 3' को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, 'दो-तीन साल इंतजार करते हैं, इसके बाद निश्चित रूप से इस पर कुछ होगा।'

Director Anil Sharma hints at Gadar 3 spills beans on Apne 2 and The Hero sequel know Details
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वर्ष 2007 में अनिल शर्मा 'अपने' फिल्म लेकर आए थे। इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, 'हां, हम इस पर काम कर रहे हैं। फिलहाल कहानी पर काम जारी है। 'गदर 2' से फुरसत मिलने के बाद हम इस पर काम करेंगे'। 
Gadar 2: ‘गदर 2’ के गानों का क्रेडिट मिला इस 105 साल की गायिका को, उदित नारायण ने किया रोचक खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Anil Sharma hints at Gadar 3 spills beans on Apne 2 and The Hero sequel know Details
अपने - फोटो : सोशल मीडिया

उनसे जब पूछा गया कि यह फिल्म सीक्वल होगी या 'गदर 2' की तरह कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर अनिल शर्मा ने कहा, 'मैं इसमें यकीन नहीं करता। मुझे लगता है कि फिल्म के किरदार आगे बढ़ते दिखें। उस फिल्म में भी अंगद के छोटा बेटा है, जो अगली फिल्म में सब बड़े होते नजर आएंगे। स्टोरी अब उस पर आधारित होगी।'
Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' को लेकर अमीषा पटेल का बड़ा खुलासा, बोलीं- करीना ने नहीं छोड़ी फिल्म बल्कि...

विज्ञापन
Director Anil Sharma hints at Gadar 3 spills beans on Apne 2 and The Hero sequel know Details
हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, अनिल शर्मा ने सनी देओल अभिनीत फिल्म 'हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' के सीक्वल का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वह इसकी स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर चुके हैं, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इसे नहीं बना सके। निर्देशक ने कहा कि जब लोगोों की फिल्में 500-600 करोड़ कमा रही थीं, हमारी फिल्में 25 से 40 करोड़ भी नहीं कमा पा रही थीं। इस वजह से इन फ्रेंचाइजी पर काम नहीं हो सका।
Shahrukh Khan: बेटी सुहाना की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान! जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी पिता-बेटी की जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed