फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: पहली फिल्म हिट होने के बाद भी विवादों से घिरा रहा विवेक का करियर, इस अभिनेता से उलझना पड़ा भारी

Sun, 03 Sep 2023 09:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 03 Sep 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
vivek oberoi birthday special Know Unknown facts about Actors love life and controversial career
विवेक ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे होते हैं, जो अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में रच-बस जाते हैं। हालांकि, एक हिट के बाद उनका करियर ग्राफ तेजी से गिरने भी लगता है। आज के समय में भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान को कायम रखना किसी मुश्किल चुनौती हो गई है, लेकिन कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी बुद्धि और विवेक से वह मुकाम हासिल किया है, जिसके वह हकदार हैं। आज ऐसे ही एक शख्स से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें फैंस स्क्रीन पर देखकर काफी उत्साहित हो जाते हैं। आज बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय यानी विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। तो चलिए इस खास दिन पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

vivek oberoi birthday special Know Unknown facts about Actors love life and controversial career
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media

 विवेक ओबेरॉय का जन्म 03 सितंबर 1976 में हुआ था। अभिनेता हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से खूब वाहवाही बटोरी। विवेक मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म ;कंपनी’ के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था।

vivek oberoi birthday special Know Unknown facts about Actors love life and controversial career
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि विवेक अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना दिल दे बैठे थे। उन दिनों सलमान खान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं था। बताया जाता है कि सलमान खान के पजेसिव बर्ताव के चलते उनका और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी, जो सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi birthday special Know Unknown facts about Actors love life and controversial career
सलमान खान, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि विवेक के करियर को खराब करने का एक बड़ा श्रेय सलमान खान को जाता है। ऐश्वर्या से बढ़ती नजदीकियां देख सलमान ने उस समय विवेक को फोन किया था और ऐश्वर्या से दूर रहने की सलाह दी थी। विवेक ने आवेश में आकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सलमान और अपनी बात को सार्वजनिक कर दिया था। आगे चलकर यह दांव विवेक पर उल्टा पड़ गया। इंडस्ट्री में सभी लोगों ने उनसे मुंह मोड़ लिया, जिससे उनका करियर काफी प्रभावित हुआ था। 

विज्ञापन
vivek oberoi birthday special Know Unknown facts about Actors love life and controversial career
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अब साउथ की फिल्मों में ज्यादा नजर आते हैं। हालांकि, अभी तक उनका करियर पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है। विवेक ने कृष 3, साथिया, ग्रांड मस्ती के सभी सीक्वल, दम, काल, बैंक चोर, रोड, ओमकारा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा विवेक का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed