{"_id":"6422e8f3a502810697032ad9","slug":"director-apurva-asrani-reaction-on-priyanka-chopra-said-she-was-cornered-in-bollywood-2023-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apurva Asrani: कंगना के बाद अपूर्व असरानी ने किया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, कहा- सुशांत की तरह उन्होंने...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Apurva Asrani: कंगना के बाद अपूर्व असरानी ने किया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, कहा- सुशांत की तरह उन्होंने...
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के कारण के बारे में खुलासा किया है। उनका कहना था कि यहां उनको अलग-थलग किया जा रहा था, हिट फिल्में देने के बावजूद लोग उनको कास्ट नहीं कर रहे थे। प्रियंका की इस बात पर कंगना रणौत ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है। कंगना रणौत के बाद अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने हॉलीवुड शिफ्ट होने के फैसले को लेकर प्रिंयका चोपड़ा की तारीफ की है और कहा कि यह उनकी बड़ी जीत है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्व असरानी ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में ट्वीट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने वो खुलासा कर दिया जो हर कोई जानता था, लेकिन किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा, ना तो लिबरल्स और ना ही फेमनिस्ट्स ने। वो उन लोगों की जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने उन्हें बहिष्कृत कर दिया। उनकी जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने उन्हें बर्बाद करने का प्रयास किया। यह एक बड़ी जीत है कि परवीन बाबी और सुशांत सिंह राजपूत की तरह उन्होंने खुद को खत्म नहीं किया।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के कुछ ही समय बाद कंगना ने उनका सपोर्ट किया था। अभिनेत्री ने लिखा, 'प्रियंका को बॉलीवुड के बारे में ये कहना है, लोग उनके खिलाफ हो गए, उन्हें परेशान किया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया। अपनी मेहनत से यहां तक पहुंची महिला को हमने देश से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उसे बैन किया था। प्रियंका की एसआरके से दोस्ती के चलते मीडिया ने करण जौहर से हुई उनकी लड़ाई के बारे में खूब लिखा। मूवी माफिया ने इस बाहरी एक्टर को इतना परेशान किया कि उसे भारत ही छोड़ना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में आगे लिखा, 'इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और माहौल को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान के दिनों में बाहरी लोगों के लिए कभी भी शत्रुतापूर्ण नहीं थी। उसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग किया जा रहा था, लोग उनको कास्ट नहीं कर रहे थे। कई लोगों के साथ उनका झगड़ा चल रहा था। प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं इस खेल को खेलने में माहिर नहीं हूं, तो मैं इस तरह की पॉलिटिक्स से थक गई थी और फिर मैंने सोचा कि मुझे ब्रेक चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।