फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न कोटा, न निर्भया, यमुना एक्सप्रेसवे के अपराधों पर बनी मर्दानी 2, निर्देशक ने किया खुलासा

Mon, 18 Nov 2019 09:31 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 Nov 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
director gopi puthran reveals mardaani 2 based on yamuna expressway
मर्दानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली किसी हीरोइन के लीड रोल वाली फिल्म हिचकी के बाद रिलीज हो रही अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 की कहानी को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म के कोटा की पृष्ठभूमि में बने होने के चलते इसका विरोध भी हो रहा है तो कुछ लोग इसे दिल्ली के निर्भया कांड पर भी आधारित बता रहे हैं। लेकिन, अमर उजाला को मिली एक्सक्लूविस जानकारी के मुताबिक रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 यमुना एक्सप्रेस वे पर महिलाओं के खिलाफ सिलसिलेवार तरीके से हुए अपराधों से प्रेरित है।

director gopi puthran reveals mardaani 2 based on yamuna expressway
मर्दानी - फोटो : फिल्म

मर्दानी 2 में रानी निडर और प्रतिबद्ध एसपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका को दोहरा रही हैं। फिल्म मर्दानी में शिवानी ने बाल तस्करी का रैकेट चलाने वाले सरगना से सीधी टक्कर ली थी। रानी से दर्शकों को इस बार इससे भी आगे जाने की उम्मीद है और फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर देखने के बाद ये उम्मीद पूरी होती भी नजर आ रही है। ट्रेलर से पता चलता है कि इस बार रानी का किरदार महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से शिकार बनाने वाले एक विलेन से मुठभेड़ करता नजर आएगा।

director gopi puthran reveals mardaani 2 based on yamuna expressway
Mardaani 2 - फोटो : social media

दो साल पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर चार महिलाओं के साथ बलात्कार की वारदात ने पूरी देश को हिला दिया था। अपराधी ने इसके लिए खास तौर से वाहन का इस्तेमाल किया। मर्दानी 2 के ट्रेलर में भी फिल्म का विलेन भोली-भाली महिलाओं को उठाने के लिए कार का इस्तेमाल करता दिखाई देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
director gopi puthran reveals mardaani 2 based on yamuna expressway
Mardaani 2 - फोटो : amar ujala

इस बारे में मर्दानी 2 के लेखक-निर्देशक गोपी पुत्रन कहते हैं, "मर्दानी 2 जैसी फिल्मों के आइडिया असल जिंदगी से ही मिलते हैं। मेरी फिल्म देश भर में घटित हुई इस तरह की अनेक घटनाओं से प्रेरित है। मर्दानी 2 किशोरवय के लड़कों के अपराधों पर केंद्रित है। यह तथ्य कि कम उम्र के लड़के इस तरह की हिंसा में लिप्त हैं, इन अपराधों को ज्यादा घातक और खतरनाक बना देता है, क्योंकि जब वे आपके और आपके परिवार के साथ चल रहे होते हैं, बात कर रहे होते हैं या बैठे होते हैं, तब आप उन्हें पहचान नहीं सकते।”

इस बॉलीवुड एक्टर के बेटे ने किया लग्जरी कार का एक्सीडेंट, अब मांग रहा है ऑडी या रेंज रोवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed