{"_id":"5a34bdb74f1c1b001c8b90e5","slug":"director-rahul-dholakia-backs-to-pak-actress-mahira-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक एक्ट्रेस माहिरा खान के पक्ष में बोले 'रईस' के डायरेक्टर- 'मुझे लगता है कि हम गलत थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक एक्ट्रेस माहिरा खान के पक्ष में बोले 'रईस' के डायरेक्टर- 'मुझे लगता है कि हम गलत थे'
Sat, 16 Dec 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Film Raees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को लेकर डायरेक्टर राहुल ढोलकिया का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोग गलत थे कि उन्होंने माहिरा को एक कलाकार नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी के तौर पर देखा....
2 of 5
Film Raees
'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने माहिरा का पक्ष लेते हुए उनका साथ दिया। दरअसल, हाल ही में माहिरा ने दुबई में एक अवार्ड इवेंट में फिल्म 'रईस' की पूरी टीम और फिल्म के सभी कलाकारों के साथ काम करने को अच्छा अनुभव बताया।
3 of 5
Film Raees
वहीं, इस पर फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने लिखा कि 'कहीं न कहीं मुझे लगता है कि हम गलत थे। हमारे लोग भूल गए थे कि माहिरा खान एक कलाकार है, दुश्मन नहीं, हम एक एक्टर के तौर पर उसके अधिकारों से दूर रहे। ये गलत था। माहिरा आप बेमिसाल हो, फिल्म 'रईस' से जुड़ने के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Film Raees
बता दें कि पिछले साल उड़ी हमले के बाद से देश में पाक कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था और उन्हें वापस उनके वतन जाने को कहा गया था। इस कड़ी में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम करने वाले एक्टर फवाद खान को भी पाक वापस जाना पड़ा था और साथ ही माहिरा खान को फिल्म रिलीज से पहले ही हिंदुस्तान छोडना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
Film Raees
फिल्म 'रईस' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर माहिरा खान थी और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी पुलिस के रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आकड़ा पार किया थ। शाहरुख के चाहने वालों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।