श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं । जाह्नवी और उनके कोस्टार ईशान खट्टर दोनों ही पूरे देश में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म को शाशंक खैतान ने डायरेक्ट किया है ।
श्रीदेवी के निधन के 13 दिन बाद शूटिंग पर लौटी थीं जाह्नवी, डायरेक्टर ने बताया- कैसा था माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि वो श्रीदेवी की बेटी हैं । श्रीदेवी के निधन के बाद अब दर्शकों को लग रहा है कि जाह्नवी उनकी जगह लेंगी और एक सुपरस्टार के तौर पर सामने आएंगी । फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है ।
A post shared by Sridevi Kapoor Fanclub (@sridevikapoorx) on
इसके बाद ही पता चलेगा कि जाह्नवी और ईशान दर्शकों की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं । जाह्नवी जब अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तभी उनकी मां का निधन हो गया था । निधन के 13 दिन बाद जाह्नवी सेट पर वापस लौटी थीं ।
I m like u mom.. I m always love u... U r in me always ...
A post shared by jhanvi kapoor (@jhanvi_kapoor__) on
जब वो सेट पर लौटी थीं तो वहां पर कैसा माहौल था? इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर शशांक कहते हैं, 'हम जिस तरह पहले काम करते थे बिल्कुल उसी तरह काम किया । हमने सेट पर चीजों को सामान्य बनाने की कोशिश की ।'
'जब जाह्नवी सेट पर लौटी थीं तो हमने 12 घंटे तक काम जारी रखा। हमने समय कम करने या काम को धीमा करने की बिल्कुल कोशिश नहीं की । जाह्नवी ने श्रीदेवी के निधन के बाद काफी प्रोफेशनल तरीके से अपना काम किया । इस बात के लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं ।'