फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से कैसे शूट होंगे फिल्मों में रोमांटिक सीन? सुभाष घई ने दिया ये जवाब

Sat, 18 Apr 2020 02:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 18 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Director Subhash Ghai talks about Social media reactions on coronavirus in exclusive interview
सुभाष घई

पूरा देश कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां सितारे आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं फैंस को इस मुश्किल के वक्त में समझदारी दिखाने की भी बात कर रहे हैं। दरअसल हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट सामने आए जहां एक धर्म विशेष पर टिप्पणी की गई थी। ऐसे में अब निर्देशक सुभाष घई ने अमर उजाला के साथ कोरोना के मुद्दे पर बात की।

Director Subhash Ghai talks about Social media reactions on coronavirus in exclusive interview
Subhash Ghai

कोरोना में धार्मिक रंग देने वालों पर सुभाष घई ने कहा, 'कहर इंसान पर आया है, न हिंदू पर आया है और न मुसलमान पर। ऐसे में हम सभी को एक इंसान की तरह आगे आना है, मदद करनी है। हमारे पीएम साहब कहते हैं कि गरीबों की मदद करें और शेल्टर दें, ऐसे में ये वक्त निकल जाएगा। आप सोचिए बाद में आप कितना अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप गरीब हैं तो संयम रखिए और अमीर हैं तो गरीबों की मदद करिए। एक दूसरे की मदद करने के बाद ही हम शक्तिशाली बन सकते हैं।'

Director Subhash Ghai talks about Social media reactions on coronavirus in exclusive interview
subhash ghai

कोरोना का बड़ा असर सिनेमा पर भी देखने को मिला है। इस पर सुभाष कहते हैं, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है, सिनेमा बंद हो गए हैं, शूट बंद हैं। नुकसान बहुत हुआ है और आगे भी होगा। लेकिन सवाल इस बात का है कि क्या हम देश के नागरिक हैं। हम हिट फिल्म भी देते हैं और फ्लॉप भी देते हैं। हम कर्ज में भी रहते हैं, हम कर्ज देते भी हैं। हालात चाहें जो भी हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हम इससे ऊबर जाएंगे। हम अपनी कला से वापस लौटेंगे, हालांकि धीरे धीरे ये सब डिजिटल हो जाएगा। ओटीटी की ओर सिनेमा का रुख बढ़ जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Subhash Ghai talks about Social media reactions on coronavirus in exclusive interview
सुभाष घई

सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से फिल्मों के प्रेम दृश्य में बदलाव को लेकर सुभाष कहते हैं,'देखिए सोशल डिस्टेंसिंग  हुई है लेकिन इमोशनल डिस्टेंसिंग नहीं। मैं सिर्फ आपके साथ जुड़कर ही जानें कितने लोगों के साथ इमोशनली जुड़ गया हूं। फिजिकल अलग कर दिया गया, ठीक है, कोई बात नहीं। ये कोई बड़ी तकलीफ नहीं है, इसका भी समाधान निकल जाएगा। देखिए हो सकता है कोरोना पर ही कहानी बनेगी, दो प्रेमी थे, कोरोना आ गया और दोनों अलग हो गए। जो भी कहानी बनेगी वो हमारे जोश से बनेगी और समझ से बनेगी। वहीं जिसको जैसे काम करना होगा, वैसा समाधान निकल जाएगा।'

विज्ञापन
Director Subhash Ghai talks about Social media reactions on coronavirus in exclusive interview
सुभाष घई

हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो ऐसी समस्याओं पर बनी दिखती हैं, लेकिन बॉलीवुड में ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिलता। इस पर सुभाष घई कहते हैं, 'हमारी रामायण पर कितने फिल्में बनीं, महाभारत पर कितनी फिल्में बनीं। ये सब वही है। राम हैं तो लखन भी हैं, कृष्ण योद्धा भी हैं तो बांसुरी भी हैं उनके हाथ में। आप देखें तो हमारी कहानी कहने का तरीका जो है वो संकटकाल को पकड़कर मनोरंजन से कैसे बताना, यही हमारा आर्ट है। कोरोना पर भी आपको कई कहानियां देखने को मिलेंगी, किसी का स्ट्रगल होगा तो कोई घर नहीं पहुंच पाया, किसी की नौकरी छूट गई आदि। कई लोग जुदा होंगे, कई मिलेंगे। इसको कोई डाक्यूमेंट्री दिखाएगा तो कोई मनोरंजक, लेकिन क्योंकि सिनेमा एक मनोरंजन का मुख्य जरिया है तो उसे वैसे ही दिखाया जाएगा। फिल्मों का अलग अलग रूप है तो जिसका जैसा नजरिया है, फिल्म आपको वैसे ही देखने को मिलेंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed