सब्सक्राइब करें

Nayantara Vignesh Shivan: फिल्म 'एके 62' से पहले शादी करेंगे डायरेक्टर विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा, यहां जानें पूरी डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Apr 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Director Vignesh Shivan and South actress Nayantara will get married before the shooting of the film Ek 62 know full details here
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे हैं और अब साउथ इंडस्ट्री से भी ऐसी ही खबर आ रही है। साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल डायरेक्टर विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा भी शादी की तैयारी में हैं। दोनों बीते छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और अब दोनों से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नयनतारा और विग्नेश जल्द शादी कर सकते हैं।

Director Vignesh Shivan and South actress Nayantara will get married before the shooting of the film Ek 62 know full details here
Vignesh Shivan and South actress Nayantara - फोटो : सोशल मीडिया

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, विग्नेश शिवन और नयनतारा फिल्म 'एके 62' की शूटिंग शुरू होने से पहले शादी कर सकते हैं। बीते दिनों ही एलान हुआ था कि विग्नेश शिवन जल्द ही 'एके 62' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वह इस फिल्म को डायरेक्टर करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर सकते हैं, जिसके बाद वह काफी बिजी हो जाएंगे। ऐसे में इस फिल्म का निर्देशन शुरू करने से पहले विग्नेश शिवन और नयनतारा ने शादी तैयारी की है।  

Director Vignesh Shivan and South actress Nayantara will get married before the shooting of the film Ek 62 know full details here
Vignesh Shivan and Nayantara - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश की शादी पर और कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि वह दोनों भव्य शादी करेंगे या फिर कई स्टार कपल्स की तरह वह भी निजी समारोह में अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाएंगे। हालांकि, शादी की रिपोर्ट्स के बीच दोनों को कालीगंबल मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया था। दावा है कि वह दोनों शादी से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Vignesh Shivan and South actress Nayantara will get married before the shooting of the film Ek 62 know full details here
Vignesh Shivan and South actress Nayantara - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दोनों साथ काम करते करते ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें नयनतारा और विग्नेश का चेहरा तो नजर नहीं आया था लेकिन नयनतारा के हाथ में अंगूठी नजर आई। इस तस्वीर को देखकर कपल्स के फैंस काफी खुश हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed