फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सेन के साथ इस निर्देशक का रहा अफेयर, ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश

Mon, 27 Jan 2020 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
director vikram bhatt birthday special here his unknown facts
vikram bhatt - फोटो : social media

हॉरर फिल्मों से पहचान बनाने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट आज अपना जन्मदिन मनाते हैं। 27 जनवरी 1969 को मुंबई में जन्मे विक्रम भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

director vikram bhatt birthday special here his unknown facts
vikram bhatt - फोटो : social media

विक्रम भट्ट को फिल्म लाइन विरासत में मिली है। उनके पिता प्रवीण भट्ट जाने माने सिनेमैटोग्राफर हैं। विक्रम भट्ट के दादा विजय भट्ट 50-60 के दशक के बड़े निर्माता-निर्देशक थे। महज 14 साल की उम्र में 1982 में विक्रम भट्ट ने अपना करियर शुरू किया था। निर्देशक मुकुल आनंद की पहली फिल्म 'कानून क्या करेगा' में विक्रम भट्ट ने उन्हें असिस्ट किया था। इसके बाद मुकुल आनंद की फिल्म 'अग्निपथ' में वो चीफ अस्सिटेंट रहे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन क्रिटिकली ये काफी सराही गईं।

director vikram bhatt birthday special here his unknown facts
vikram bhatt - फोटो : social media

1992 में फिल्म 'जानम' से विक्रम भट्ट ने निर्देशक के तौर पर अपना कदम रखा। विक्रम भट्ट ने 'मदहोश', 'गुनहगार', 'फरेब', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'आवारा पागल दीवाना', 'स्पीड', 'ऐतबार', 'शापित', 'हॉन्टेड', 'राज', 'राज 3 डी', 'डेंजरस इश्क' 'मिस्टर एक्स' 'फुटपाथ', 'क्रिएचर 3डी', '1921' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
director vikram bhatt birthday special here his unknown facts
Vikram Bhatt - फोटो : social media

निजी जिंदगी की बात करें तो निर्देशक विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर रह चुका है। विक्रम भट्ट इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद सुसाइड की भी कोशिश की थी। वो अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाने वाले थे हालांकि उन्हें कूदने से बचा लिया गया था।

विज्ञापन
director vikram bhatt birthday special here his unknown facts
vikram bhatt - फोटो : social media

विक्रम भट्ट उस समय 27 साल के थे और सुष्मिता 20 साल की थीं। सुष्मिता के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी लंबा चला था। अफेयर के कारण ही साल 1998 में विक्रम भट्ट का तलाक हो गया। विक्रम भट्ट अभिनेत्री अमीषा पटेल को भी डेट कर चुके हैं। साल 2002 में फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' से दोनों रिलेशनशिप में आए थे। करीब 5 साल तक इन दोनों का अफेयर रहा और बाद में अलग हो गए। एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने माना था कि उनकी गलती की वजह से उनकी शादी टूटी।

जब बॉबी की हालत देख रो पड़े थे सनी देओल, दस साल तक मांगा था काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed