{"_id":"600e95356218f6410c1745fd","slug":"director-vipul-shah-to-enter-web-space-with-his-medical-thriller-series-human","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब होगा दवाइयों के मानवीय परीक्षण के असली खेल का खुलासा, विपुल शाह ने वापसी पर एक साथ किए दो धमाके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब होगा दवाइयों के मानवीय परीक्षण के असली खेल का खुलासा, विपुल शाह ने वापसी पर एक साथ किए दो धमाके
Mon, 25 Jan 2021 03:33 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
विपुल शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानों पर होने वाले मेडिकल परीक्षणों की कहानियां बहुत कम ही सामने आ पाती हैं और इन पर फिल्में, टीवी सीरीज या वेब सीरीज तो अब तक गिनती की ही बनी हैं। निर्माता निर्देशक विपुल शाह कोरोना महमारी के दौर में अब ऐसी ही एक कहानी को परदे पर उतारने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज में उनकी पत्नी शेफाली शाह मुख्य किरदार निभाएंगी, जिन्होंने हाल ही में अपनी सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के लिए एमी पुरस्कार जीता है। विपुल ने सोमवार को विद्युत जामवाल के साथ अपनी नई फिल्म ‘सनक’ का पोस्ट भी जारी किया।
विपुल शाह
- फोटो : अमर उजाला
विपुल शाह ने इस नए मेडिकल थ्रिलर शो 'ह्यूमन' के साथ वेब स्पेस में अपना पहला कदम रखा है। उनका कहना है कि यह शो कोविड के बारे में नहीं है, बल्कि दुनिया भर में दशकों से चले आ रहे मेडिकल ट्रायल्स को इसमें हाईलाइट किया गया है। इस शो में शेफाली शाह के साथ कीर्ति कुल्हारी भी मेन लीड हैं। सीरीज को विपुल शाह के साथ मोजेज सिंह भी निर्देशित कर रहे हैं।
दिल्ली क्राइम का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विपुल कहते हैं, "इस प्रॉजेक्ट पर लगभग साढ़े तीन साल से काम चल रहा था और उस वक्त हमें वायरस व वैक्सीन के बारे में पता नहीं था। हमें लिखने में लंबा समय लगा क्योंकि हमने ह्यूमन ट्रायल्स की प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की है ताकि दर्शक इसे समझ सकें। आज हर कोई इस बात से वाकिफ है कि ड्रग ट्रायल का मतलब क्या है।" विपुल ने साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया कि इस कहानी का आज के समय से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विपुल ने 2002 में एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन और परेश रावल स्टारर थ्रिलर फिल्म 'आंखें' के साथ की थी। ‘ह्यूमन’ से वह फिर थ्रिलर में वापसी कर रहे हैं। विपुल कहते हैं, “यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं इस तरह का काम थिएटर में करता था। ‘ह्यूमन’ के साथ मैं फिर से पुरानी जड़ों से जुड़ा गया हूं। यह मेरे लिए वेब स्पेस की बोहनी है।”
विज्ञापन
विपुल शाह की अगली फिल्म ‘सनक’ का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ के साथ साथ विपुल शाह की अगली फिल्म ‘सनक’ का पोस्टर भी सोमवार को रिलीज हुआ है। ये फिल्म विपुल अपने पसंदीदा अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ बनाने जा हैं। फिल्म का निर्देशक कनिष्क वर्मा को सौंपा गया है और फिल्म में विपुल एक बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा को लॉन्च करने जा रहे हैं। विद्युत के साथ विपुल की ये पांचवीं फिल्म होगी। इस फिल्म का पोस्टर देखकर लगता है कि ये फिल्म भी मेडिकल फील्ड पर ही आधारित है।