{"_id":"600e7cc6f3e9b828d4174155","slug":"superhit-film-tere-naam-actress-bhumika-chawla-became-famous-working-with-salman-khan-later-disappers-from-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी इस अभिनेत्री के प्यार में पागल होकर मौत के करीब पहुंच गए थे सलमान खान, जानिए अब कहां है वो हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी इस अभिनेत्री के प्यार में पागल होकर मौत के करीब पहुंच गए थे सलमान खान, जानिए अब कहां है वो हीरोइन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त था जब सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस फिल्म में निर्जरा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भूमिका चावला भले की आज सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गई हैं, लेकिन उन दिनों सलमान खान के साथ एक ही हिट फिल्म देकर वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में सलमान भूमिका के प्यार में पागल होकर मौत की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन इन दिनों वह कहां हैं यह शायद ही कोई जानता होगा। पर्दे से गायब होने के बाद भूमिका लाइम लाइट से भी काफी दूर हैं।
2 of 8
भूमिका चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
41 साल की इस अदाकारा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका पहली बार Yuvakudu नामक एक तेलुगु फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद साउथ की फिल्मों में भूमिका ने बेतहाशा लोकप्रियता बटोरी। इसी दौरान उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।
3 of 8
भूमिका चावला-सलमान खान
सलमान और भूमिका की जोड़ी ने ऐसा कमाल किया कि एक तरफ फिल्म सुपरहिट हो गई और दूसरी ओर भूमिका की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दर्शकों ने सलमान के साथ ही भूमिका की एक्टिंग को भी खूब सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भूमिका चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। वह मशहूर तो खूब हुईं, लेकिन बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा पाईं। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने फिल्म 'रन' में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
5 of 8
सलमान खान-भूमिका चावला
इसके बाद भूमिका को एक बार फिर से फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में अपना भविष्य भांपते हुए भूमिका फिर से तेलुगु फिल्मों की ओर गईं और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।