अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने अभिनय के साथ साथ अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब दिशा ने बिकिनी पहने तस्वीरें साझा की हैं। जिस पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया है।
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं दिशा पाटनी ने साझा कीं बिकिनी तस्वीरें, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में दिशा बीच पर हैं और लाल रंग की बिकिनी पहने हुए हैं। दिशा इस वक्त विदेश में छुट्टियां बिता रही हैं। वे अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव रवाना हुई थीं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने भी मालदीव से तस्वीरें साझा की हैं।
बीते गुरुवार को टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मालदीव के लिए रवाना हुए थे। दोनों फेस्टिव सीजन को वहां एंजॉय करने वाले हैं। दिशा की तस्वीरों पर उनके हजारों प्रशंसकों ने तो कमेंट किया ही है। साथ ही टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने लिखा- ‘बहुत ज्यादा’। इसके साथ उन्होंने हॉटनेस को जाहिर करता हुआ इमोजी पोस्ट किया।
इससे पहले दिशा ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने हाथों से अपने साइड के बालों को ऊपर उठा रखा है। दिशा की इस फोटो पर टाइगर ने फायर और दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं दिशा के प्रशंसकों को भी उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद आई।
बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी।