दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने प्रतिक्रिया दी है।
दिशा पाटनी ने ग्लैमरस अंदाज में तस्वीर की साझा, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए टाइगर श्रॉफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा इस फोटो में अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने हाथों से अपने साइड के बालों को ऊपर उठा रखा है। दिशा की इस फोटो पर टाइगर ने फायर और दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं दिशा के प्रशंसकों को भी उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
एक अन्य तस्वीर में दिशा कैमरे की ओर देख रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। कुछ ही घंटों पहले साझा की गई इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर दिशा के फॉलोअर्स की संख्या 40 मिलियन (चार करोड़) हुए हैं। इस मौके पर दिशा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, '40 मिलियन ऐसे बिल्कुल, 60 किलोग्राम वजन, मेरे प्यारे फैन क्लब्स आप सभी के प्यार और समर्थन का धन्यवाद। मैं आप लोगों के बिना कुछ भी नहीं हूं।'
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी।
दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म सलमान खान की राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई है। फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना काल की वजह से इसकी शूटिंग रोक देनी पड़ी। लॉकडाउन में ढील देने के बाद इसके सभी कलाकार फिर से शूटिंग में जुटे। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।