बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपने फोटोशूट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह लक्जरी फैशन ब्रांड कैल्विन क्लेन की भारतीय ब्रांड अंबेसडर 'लेडी हार्ट थ्रोब' हैं। ऐसे में वह अक्सर इस ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाती रहती हैं। इस बीच उन्होंने बिकिनी में अपना फोटोशूट करवाया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच दिशा ने साझा की बिकिनी तस्वीर, यूजर बोले- 'देश जल रहा है... '
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी ने अपनी बिकिनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में वह ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर श्वाती पांडे नाम की यूजर ने लिखा, 'पुरे देश में प्रोटेस्ट और इनको देखो'। ak.babbar नाम के यूजर ने कमेंट किया है कि, 'देश एनआरसी और सीएबी में जल रहा है और ये मैम बिकिनी बेचने में लगी पड़ी हैं।' erratic_im ने लिखा है कि ,'देश खुद को बचाने में लगा हुआ है और आप ऐसे तस्वीरें पोस्ट करने में व्यस्त हो।'
वहीं im_akki_sharma1524 नाम के यूजर ने कंमेट में लिखा, 'कितना सही है ना देश की हालत इतनी खराब है और आपको सब ये ही काम करना है मैम।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा पाटनी की तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली 'न्यूबी' दिशा पाटनी एक के बाद एक नए लुक में कहर ढाने का रिकॉर्ड तोड़ती जा रही हैं।
स्टाइलिश 'केल्विन क्लेन इनर वियर' में तस्वीरें पोस्ट करने से लेकर उनके हॉट जिम वियर तक, दिशा हर संभव लुक को पूरे स्वैग के साथ रॉक करती हैं। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां वह पिछली बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थी। वहीं आने वाले दिनों में वह 'मलंग' और 'राधे' शामिल है।
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
फिल्म 'मलंग' में दिशा पाटनी के साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसके अलावा हाल ही में खबर आई है कि दिशा सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी।