{"_id":"5db92c6e8ebc3e93d8449d3d","slug":"disha-patani-sunny-leone-tara-sutaria-janhvi-kapoor-kriti-kharbanda-kareena-kapoor-spotted-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी से लेकर सनी लियोनी तक, मुंबई में इस अंदाज में नजर आए अपने पसंदीदा सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी से लेकर सनी लियोनी तक, मुंबई में इस अंदाज में नजर आए अपने पसंदीदा सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा पाटनी मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं अभिनेत्री करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। जैकेट,बूट और ब्लैक चश्में में करीना का लुक देखते ही बन रहा था। वहीं उनके बेटे तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ बूट पहने हुए थे।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी मुंबई पीवीआर में स्पॉट हुईं। वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर मंगलवार देर शाम रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पहुंचे। यहां उनके साथ पिता और निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर भी थी। अभिनेत्री काजोल भी मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
अभिनेत्री कृति सेनन मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। वहीं हमेशा अपने फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली मलाइका आरोड़ा जिम के बाहर स्पॉट हुईं। उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं। दोनों बहनें जिम लुक में दिखाई दीं। वहीं देर शाम अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह पीवीआर में स्पॉट हुईं।
अभिनेता शाहिद कपूर भी मुंबई में स्पॉट हुए। डार्क ग्रे टी-शर्ट ब्लैक कैपरी व्हाइट शूज और सिर पर टोपी पहने शाहिद काफी अलग दिख रहे थे। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ नजर आईं। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुंबई पीवीआर में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट हुईं। जिम लुक में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जिम के बाहर जाह्नवी अपने फैंस से भी मिलीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा देर शाम अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ स्पॉट हुईं। कृति ने पुलकित के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं शनाया कपूर देर शाम अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में जाते हुए स्पॉट हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।