फिल्म 'बागी 2' की सक्सेस के बाद दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म भारत' में नजर आएंगी। फिल्म में दिशा के किरदार को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में दिशा का लुक अपने जमाने की मशहूर डांसिंग सेंसेशन हेलेन के रेट्रो लुक पर बेस्ड होगा। दिशा फिल्म में हेलन की तरह शिमरी, स्टडेड, फैदर से सजी हुईं शॉर्ट ड्रेस में नजर आएंगी।
'भारत' में हेलन के लुक में नजर आएंगी दिशा पाटनी, सलमान की बहन ने डिजाइन किए कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दिशा ट्रिपीज आर्टिस्ट के रोल में दिखेंगी। इसलिए फिल्म की टीम ने दिशा के कॉस्ट्यूम पर अच्छा-खासा रिसर्च किया है। उन्होंने इसके लिए 60 के दशक के सर्कस शोज में कलाकारों द्वारा पहनी और हेलन के एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस में पहनी गई ड्रेसेज से आइडिया लिया है। फिल्म में दिशा के कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और इंटरनेशनल डिजाइनर एशले रोबेलो की मदद ली गई है। दोनों ने मिलकर दिशा के कॉस्ट्यूम को डिजाइन किया है।
Kuch Rishte Zameen se hote hai, Aur kuch Khoon se.. Mere Paas Dono Thee ! कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे !@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife #KatrinaKaif #Tabu @DishPatani @WhoSunilGrover @norafatehi @nikhilnamit @reellifeprodn @tseries pic.twitter.com/myeyEpWdPx
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 15, 2018