फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूड़ेदान से उठाकर इस बच्ची को मिथुन चक्रवर्ती ने बनाया घर का चिराग, इनकी खूबसूरती के आगे कई अभिनेत्रियां भी हैं फेल

Tue, 09 Mar 2021 08:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Mar 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Dishani Chakraborty Was Adopted By Mithun Chakraborty Near Dustbin On The Roadside See Here Her Beautiful Pictures
मिथुन चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो आए दिन फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी स्टार किड चर्चा में है, जिन्होंने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है। लेकिन वो अपनी खूबसूरती के चलते इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती के बारे में। मिथुन दा की बेटी दिशानी ने भले ही अभी फिल्मों की दुनिया से दूरी बना रखी हो लेकिन वो अपने ग्लैमरस स्टाइल से किसी का भी दिल जीत लेने का दम रखती हैं। आज हम आपको दिशानी चक्रवर्ती के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Dishani Chakraborty Was Adopted By Mithun Chakraborty Near Dustbin On The Roadside See Here Her Beautiful Pictures
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सबसे पहले तो बता दें कि दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती ने गोद लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छोटी बच्ची को कूड़ेदान के पास उसके माता-पिता ने छोड़ दिया था। उस वक्त उस बच्ची को एनजीओ वालों ने बचाया था। जब ये बात मिथुन दा को पता चली तो उन्होंने उस नन्ही बच्चों को गोद लेने का फैसला किया और उसका नाम दिशानी रख दिया। 

Dishani Chakraborty Was Adopted By Mithun Chakraborty Near Dustbin On The Roadside See Here Her Beautiful Pictures
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

दिशानी जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं और वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स भी कर रही हैं। वे अपना करियर फिल्मों में ही बनाना चाहती हैं। वो कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dishani Chakraborty Was Adopted By Mithun Chakraborty Near Dustbin On The Roadside See Here Her Beautiful Pictures
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

दिशानी चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। दिशानी के स्टाइल और खूबसूरती से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड में दूसरी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

विज्ञापन
Dishani Chakraborty Was Adopted By Mithun Chakraborty Near Dustbin On The Roadside See Here Her Beautiful Pictures
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बता दें कि मिथुन और उनकी पत्नी योगिता ने अपने तीनो बेटों महाअक्षय, उश्मे और नमाशी के साथ बेटी दिशानी को भी नाजों से पाला है। घर में दिशानी सबकी लाडली हैं। दिशानी के फैंस को उनके बॉलीवुड में आने का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed