फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने ओटीटी पर होगा महामुकाबला, सलमान, फरहान और गैल गैडट का मुकाबला करेंगे हॉटस्टार के ये 10 शोज

Sun, 02 May 2021 01:30 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 02 May 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
disney hotstar will telecast 10 new free shows in competition with Zee5 Salman Khan Radhe Farhan Akhtar Toofan and Gal Gadot
डिज्नी प्लस हॉटस्टार शोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देसी ओटीटी जी5 पर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज को लेकर मचे हल्ले ने भारत में सक्रिय बाकी ओटीटी खिलाड़ियों को सतर्क कर दिया है। इस महीने फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ के रूप में तुरुप का पत्ता है। ‘वंडर वूमन 84’ भी इसी के आसपास रिलीज होने जा रही है। और, कोई हिंदी फिल्म इन तीनों का मुकाबला करने के लिए हाथ न आने पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक साथ 10 शोज आगे कर दिए हैं। वह भी बिल्कुल मुफ्त।

disney hotstar will telecast 10 new free shows in competition with Zee5 Salman Khan Radhe Farhan Akhtar Toofan and Gal Gadot
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी प्लस हॉट स्टार के पास मई में रिलीज करने के लिए अब तक कोई दमदार फिल्म नहीं है। चर्चा इस बात की रही है कि अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ इस महीने रिलीज हो सकती है। लेकिन, इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है। अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘बेलबॉटम’ के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मई महीने में रिलीज होने को लेकर सरगर्मी बनी थी, लेकिन इसके निर्माताओं में से एक पूजा एंटरटेनमेंट ने इस पर अभी कुछ कहा नही हैं।

disney hotstar will telecast 10 new free shows in competition with Zee5 Salman Khan Radhe Farhan Akhtar Toofan and Gal Gadot
सेलेब्स - फोटो : Insatagram

ऐसे में सलमान खान, फरहान अख्तर और गैल गैडोट की फिल्मों का मुकाबला करने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ‘क्विक्स’ के रूप में छोटे छोटे एपीसोड वाली ऐसी कहानियों को प्रसारित करने का फैसला किया है जिन्हें बिंच वॉच करना जरूरी नहीं है। इन 10 कहानियों में जो कलाकार काम कर रहे हैं उनमें खासतौर से बिदिता बाग, मंदिरा बेदी, विद्या मालवाडे, पूनम ढिल्लों, संदीपा धर, राहुल बग्गा, परेश पाहूजा, श्रेयस तलपड़े और पारितोष त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
disney hotstar will telecast 10 new free shows in competition with Zee5 Salman Khan Radhe Farhan Akhtar Toofan and Gal Gadot
डिज्नी प्लस हॉटस्टार शोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सात मई से प्रसारित होने जा रहे इन शोज के नाम हैं, “मुकेश जासूस”, “बामिनी एंड ब्वॉयज”, “मर्डर मेरी जान”, “तीन दो पांच”, “सिक्स”, “शिट यार!”, “भोपाल टू वेगास”, “हमारा बार हैप्पी ऑवर”, “क्राइम नेक्सट डोर” और “अनकही अनुसनी: झागी फाइल्स”। जानकारी के मुताबिक ये सारे शोज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में उपलब्ध होंगे। इन शोज में कुछ फिल्में हैं जिन्हें सीरीज की शक्ल मे तोड़कर रिलीज किया जा रहा है। ऐसी ही कोशिश इससे पहले ओटीटी इरॉस नाउ कर चुका है, जब उसने बाजार में हाशिये पर पड़ी दर्जनों फिल्में और वेब सीरीज थोक के भाव खरीद ली थीं।

विज्ञापन
disney hotstar will telecast 10 new free shows in competition with Zee5 Salman Khan Radhe Farhan Akhtar Toofan and Gal Gadot
ब्रीद, इनसाइड एज, सैक्रेड गेम्स - फोटो : Social media

ओटीटी का प्रचलन भारत में ज्यादा पुराना नहीं है। आर माधवन की कमाल वेब सीरीज ‘ब्रीद’ से प्राइम वीडियो ने भारत में कदम जमाए थे। विवेक ओबेरॉय की सीरीज ‘इनसाइड एज’ ने भी उसकी काफी मदद की। नेटफ्लिक्स ने अपनी इमेज के मुताबिक भारत में पैर जमाने को ‘सैक्रेड गेम्स’ बनाई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार क्रिकेट मैचों के सीधे प्रसारण के जरिए पहले से भी भारत के शहरों, गावों व कस्बों में पहुंचा हुआ है। इस मामले में जी5 ने अपनी पोजीशन भारतीय कहानियों की अपनी ब्रांडिंग के हिसाब से बनाए रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed