फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: दिव्या भारती की मौत के बाद लाडला के सेट पर हुई थी अजीब घटना, श्रीदेवी को देख घबरा गए थे लोग

Sun, 23 May 2021 12:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 23 May 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Divya Bharti was replaced by Sridevi in Laadla after her tragic demise
दिव्या भारती, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसी किस्मत कम ही सितारों की देखने को मिलती है जो चंद सालों में ही आसमान तक अपनी पहुंच बना लें। यहां एक कलाकार को सिर्फ एक हिट फिल्म से ही सफलता नहीं मिलती बल्कि सालों की मेहनत और लगन से वो दर्शकों के पसंदीदा बन पाते हैं। हालांकि बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी थी जिसने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता पा ली थी। इतना ही नहीं निजी जिंदगी में भी खुशियां उसके कदम चूमने लगी थी। वो अभिनेत्री थी बॉलीवुड की गुड़िया दिव्या भारती जो महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया से चली गईं थीं। 5 अप्रैल को हुई उनकी अचानक मौत ने हर किसी को सदमा दे दिया था। उनकी मौत के बाद भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं जिसने लोगों को होश उड़ा दिए थे। ऐसी ही एक घटना फिल्म 'लाडला' के सेट पर हुई थी जिसमें दिव्या भारती ने कुछ समय के लिए काम किया था।

Divya Bharti was replaced by Sridevi in Laadla after her tragic demise
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी। अचानक हुई इस घटना ने उनके निजी जीवन से लेकर इंडस्ट्री तक पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस दुर्घटना को हत्या की दृष्टि से भी देखा गया, लेकिन तमाम खोजबीन के बाद भी कोई खुलासा नहीं हुआ। दिव्या जिस वक्त इस दुनिया से गईं वो फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। उनके हाथ में कई फिल्में थीं जिन्हें उनकी मौत के बाद दूसरी हीरोइनों ने पूरा किया था।

Divya Bharti was replaced by Sridevi in Laadla after her tragic demise
दिव्या भारती, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'लाडला 'में भी श्रीदेवी ने दिव्या भारती की जगह ली थी। इस फिल्म के कई सीन दिव्या भारती ने शूट कर लिए थे, लेकिन उनके जाने के बाद श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम किया। सबसे खास बात ये थी कि श्रीदेवी और दिव्या भारती के चेहरा मोहरा काफी मेल खाता था। ऐसे में मेकर्स के लिए श्रीदेवी को साइन करना आसान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bharti was replaced by Sridevi in Laadla after her tragic demise
श्रीदेवी और दिव्या भारती - फोटो : Twitter

हालांकि इस फिल्म के शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुईं थीं जिससे सेट पर मौजूद लोग डर गए थे। दरअसल श्रीदेवी उसी जगह शूटिंग कर रहीं थीं जहां दिव्या किया करती थीं। बताते हैं कि एक सीन के दौरान श्रीदेवी उसी लाइन पर बार बार अटक जाती थीं जिस पर दिव्या भारती अटक जाया करती थीं। इस सीन में शक्ति कपूर और रवीना टंडन भी थे। श्रीदेवी को लाइन भूलता देख उस समय सभी घबरा गए थे।

विज्ञापन
Divya Bharti was replaced by Sridevi in Laadla after her tragic demise
श्रीदेवी, दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वहां गायत्री मंत्र पढ़ा गया और नारियल फोड़ा गया था फिर जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और दिव्या भारती अगर जिंदा होतीं तो ये उनके करियर की एक और बड़ी हिट होती। इस फिल्म के साथ ही अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो गई थी। दोनों ने साथ मिलकर 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'लम्हे' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed