फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: मंदिर के बाहर बिस्कुट बांटने पर ट्रोल हुईं सोनल चौहान, लोगों ने कहा - पब्लिसिटी स्टंट

Sun, 23 May 2021 11:22 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 23 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan Trolled for Distributing Biscuits to the needy, People Says it Publicity Stunt
बिस्कुट बांटते हुए सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी भी दहशत पैदा कर रही है। ऐसे में लोगों को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड समेत कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों का काम भी ठप हो गया है। इस स्थिति में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी समेत कई अन्य सितारे लोगों की सहायता के लिए सामने आए। वहीं जन्नत फेम अभिनेत्री सोनल चौहान भी इस कार्य के लिए आगे आई हैं। हाल ही में उन्हें एक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है जहां वो बिस्कुट और पानी की बोतल गरीबों में बांटते नजर आईं। सोनल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही उन्हें जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।

Sonal Chauhan Trolled for Distributing Biscuits to the needy, People Says it Publicity Stunt
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनल मंदिर के बाहर लोगों को बिस्कुट और पानी की बोतल दे रही हैं। इस दौरान सोनल ने ग्रे कलर और सफेद रंग की सलवार पहनी हुई थी। साथ ही सोनल लोगों से बातें भी करती नजर आईं। इस कदम के लिए लोग सोनल की खूब सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ ने ट्रोल भी कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sonal Chauhan Trolled for Distributing Biscuits to the needy, People Says it Publicity Stunt
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है और सोनल चौहान की इस मदद को 'पब्लिसिटी स्टंट' बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि बिस्कुट से क्या होगा, कम से कम एक समय का खाना तो दो। इससे पेट भर जाता है क्या। इसके अलावा एक यूजर ने तो कहा कि पहले आप अपने बाल संभाल लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan Trolled for Distributing Biscuits to the needy, People Says it Publicity Stunt
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोनल चौहान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म जन्नत से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद सोनल चौहान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
Sonal Chauhan Trolled for Distributing Biscuits to the needy, People Says it Publicity Stunt
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

हालांकि सोनल चौहान बॉलीवुड में अपना जादू नहीं चला सकीं। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। सोनल चौहान ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार तेलुगु फिल्म रूलर में नजर आई थीं। सोनल चौहान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। वहीं सोनल कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed