{"_id":"60a9dc0a8ebc3e6dc26f9209","slug":"sugandha-mishra-birthday-know-interesting-facts-about-comedian-and-singer-see-glamourous-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 'द कपिल शर्मा' शो की 'विद्यावती' असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 'द कपिल शर्मा' शो की 'विद्यावती' असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 23 May 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन और गायिका सुगंधा मिश्रा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 23 मई, 1988 को जालंधर में हुआ था। सुगंधा एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं। हालांकि वह कई कॉमेडी शोज और स्टेज पर अपना हुनर साबित कर चुकी हैं लेकिन कपिल शर्मा के शो से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली थी। इस शो में वह एक शिक्षिका विद्यावती का किरदार निभाया करती थीं। लेकिन शो के साथ उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। शो में साड़ी और लंबी चोटी में दिखने वाली सुगंधा असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से हर किसी का दिल जीतने वाली सुगंधा ने हाल ही में कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं उनके शादी के हर कार्यक्रम की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। आइए जन्मदिन के मौके पर देखते हैं सुगंधा की कुछ खास तस्वीरें और उनके करियर और कमाई के बारे में ...
2 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुगंधा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। वहीं फैंस को भी सुगंधा की पोस्ट्स का इंतजार रहता हैं। सुगंधा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, यही कारण है कि उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो जाती हैं। वहीं कई लड़कियां तो सुगंधा के स्टाइल को भी कॉपी करती हैं।
3 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने हुस्न, अदाकारी और अपनी गायिकी से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली सुगंधा एक शाही लाइफ स्टाइल भी जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुगंधा एक एपिसोड के लगभग दो से तीन लाख रुपये लेती हैं। साल 2020 में सुगंधा का नेट वर्थ एक मिलियन डॉलर से पांच मिलियन डॉलर के बीच था। इसके अलावा सुगंधा अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छा पैसा कमा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुगंधा ने अपने करियर की शुरुआत आरजे (रेडियो जॉकी) के रूप में शुरू की थी। ‘सा रे गा मा पा’ रियलिटी शो से इन्होंने दुनिया के सामने अपने गायिकी का हुनर बखूबी दिखाया था। यहां तक कि शो में सुगंधा ने एक लंबा सफर तय किया था और शो की फाइनलिस्ट बनी थीं। इसके बाद वह ‘द ग्रेट लाफ्टर शो’ में भी नजर आई थीं जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
सुगंधा ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की है। इन्होंने फिल्म ‘श्री’ और ‘कमाल धमाल मालामाल’ के लिए गाने गाए हैं। हाल ही में सुगंधा संकेत भोसले के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। जिसके बाद से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। सुगंधा और संकेत काफी साल से बहुत अच्छे दोस्त थे और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। लेकिन अब इन सब अफवाहों पर दोनों ने विराम लगा दिया है और दोनों एक दूसरे के हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।