{"_id":"60a9d46d33f6d92d3c0a5938","slug":"neena-gupta-reacted-on-playing-kanwaljit-lover-in-past-and-now-doing-mother-role-says-its-funny","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: जिस हीरो की पत्नी बनीं अब उसकी ही मां के किरदार में नजर आईं नीना गुप्ता, फैन के सवाल पर दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: जिस हीरो की पत्नी बनीं अब उसकी ही मां के किरदार में नजर आईं नीना गुप्ता, फैन के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 23 May 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंवलजीत, नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री नीना गुप्ता कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नीना ने 90 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और अब वो अलग अलग तरह के किरदारों से एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर रहीं हैं। 60 की उम्र पार कर चुकीं नीना इन दिनों अपने शानदार अभिनय से कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर की दादी का किरदार निभाया। इतना ही नहीं इस फिल्म में कंवलजीत ने अर्जुन के पिता और नीना के बेटे का किरदार निभाया। हालांकि एक फैन का ध्यान इस बात पर चला गया कि सालों पहले नीना और कंवलजीत एक सीरियल में पति-पत्नी के किरदार में थे। वहीं इस फिल्म में वो मां-बेटे बने नजर आ रहे हैं। अब नीना गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
2 of 5
सरदार का ग्रैंडसन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई ऐसे मौके आए हैं जब फिल्मों या टीवी सीरियल में हीरो के साथ रोमांस करने वाली अभिनेत्रियों ने उनकी मां का भी किरदार निभाया हो। ऐसा ही कुछ हुआ नीना गुप्ता और कंवलजीत के साथ। दोनों कलाकारों ने टीवी शो 'सांस' में पति-पत्नी का किरदार निभाया था वहीं इस फिल्म में वो मां बेटे के किरदार में नजर आ रहें हैं।
3 of 5
नीना गुप्ता, कंवलजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने ये बात याद दिलाते हुए लिखा, 'ये मत कहिए कि कंवलजीत इस फिल्म में नीना के बेटे बने हैं। वो 90 के दशक में उनके को स्टार थे'। इसका जवाब देते हुए नीना ने कहा, 'भैया यही तो एक्टिंग का मजा है। कल जो आपका लवर था वही आज आपका बेटा है। ये मजेदार है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीना गुप्ता, कंवलजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'सांस' टीवी शो में नीना और कंवलजीत ने प्रिया कपूर और गौतम कपूर का रोल निभाया था जिनके दो बच्चे रहते हैं अकुल और मीठी और उनके परिवार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते मुश्किलें आ जाती हैं। सालों पहले एक इंटरव्यू में कंवलजीत ने कहा था कि, 'मैंने हमेशा सकारात्मक अच्छे किरदार ही निभाए है, लेकिन मैं नए किरदार करना चाहता हूं। सांस शो में मैंने खलनायक का तो नहीं, लेकिन ग्रेड शेड जरूर निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर-नीना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नीना और कंवलजीत के अलावा अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर ने किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।