फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अपडेट: अनुपम खेर ने बताया अब कैसी है किरण की हालत, कहा- हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो भी पूछते हैं हाल

Sun, 23 May 2021 08:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 23 May 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher share wife Kirron kher health update said hollywood star Robert de niro asks about her situation
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वहीं उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। किरण खेर को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं ऐसे में अनुपम पिछले कुछ समय से उनका हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। अनुपम खेर ने फैंस और शुभचिंतकों को बताया है कि किरण की तबीयत अब पहले से ठीक है। हाल ही में उनके बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा कि, 'किरण की कैंसर से जंग मुश्किल है, लेकिन उनकी हालत बेहतर है'। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले वो वैक्सीनेशन के दौरान इलाज के बाद पहली बार लोगों के सामने भी आईं थीं। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में अनुपम खेर ने एक बार फिर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं।

Anupam Kher share wife Kirron kher health update said hollywood star Robert de niro asks about her situation
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि, 'किरण का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। ये मुश्किल इलाज है। वो अक्सर ये भी कहती हैं कि लॉकडाउन और कोरोना ने इस स्थिति को और भी मुश्किल बना दिया है। इस इलाज करवाने वाले को अपने आप को बहलाने के लिए कुछ चाहिए होता है।

Anupam Kher share wife Kirron kher health update said hollywood star Robert de niro asks about her situation
किरण खेर (फाइल फोटो)

आगे अनुपम ने कहा, 'वो ऐसी स्थिति में बाहर नहीं आ जा सकती हैं और अपने दोस्तो से नहीं मिल सकती, लेकिन अच्छी बात है कि वो स्वस्थ्य होने के रास्ते पर हैं। वो इन दिनों सकारात्मक चीजों के बारे में सोच रही हैं। फिर कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब कीमोथैरेपी का असर उन पर कई तरह से होता है। हम सब अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे है और वो भी कोशिश कर रही हैं। इतने मुश्किल इलाज के लिए मन की स्थिति को ताकतवर बनाए रखना होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher share wife Kirron kher health update said hollywood star Robert de niro asks about her situation
अनुपम खेर, किरण खेर, रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अनुपम खेर ने बताया कि हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डी नीरो भी किरण खेर का हालचाल पूछते हैं। दरअसल अनुपम और रॉबर्ट काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट को टेनिस लेजेंड रॉजर फेडरर के साथ एक विज्ञापन में देखने के बाद उन्हें कॉन्टेक्ट किया था। हालांकि उस वक्त वो सिर्फ किरण का हाल चाल जानना चाहते थे। रॉबर्ट अक्सर उन्हें मैसेज कर किरण खेर का हाल चाल पूछते हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher share wife Kirron kher health update said hollywood star Robert de niro asks about her situation
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिनों पहले किरण खेर के निधन की अफवाह भी उड़ी थी। इसके बाद अनुपम खेर ने इन सारी बातों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी अफवाहों ने उनके पूरे परिवार को दुखी किया है। इसके बाद से ही अनुपम समय समय पर किरण की हेल्थ अपडेट देते रहते हैं जिससे किसी तरह की अफवाह सामने ना आए।





 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed