बॉलीवुड के बहुत कम ही सितारे ऐसे होते हैं जो शादी से पहले खुले तौर पर अपने प्यार का खुलासा दुनिया के सामने करते हों। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है जो अपने प्यार की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। ऋचा और अली बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्होंने दुनिया के सामने खुलकर एक दूसरे का हाथ थामा है। जहां कई सेलेब्स कपल मीडिया के सामने जल्दी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते हैं तो वहीं अली और ऋचा अपनी शादी को लेकर भी बातें कर चुके हैं। फैंस भी जल्द से जल्द इस कपल को शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। अब हाल ही में अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसने फैंस को हैरान कर दिया और सभी उन्हें शादी की बधाई देने लगे। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया था।
लव स्टोरी: अली फजल ने साझा की मेहंदी रचे हाथ की तस्वीर, फैंस बोले- गुड्डू भैया शादी कर लिए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शनिवार को अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक मेंहदी लगा हाथ नजर आया जिसपर कुछ खूबसूरत फूल रखे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए अली फजल ने कैप्शन में लिखा, 'मोहब्बत डूडल मेंहदी के साथ'। हालांकि तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं दिखा। वहीं अब ये पोस्ट उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नदारद हो चुका है।
अली की ये तस्वीर पोस्ट होते ही जबरदस्त वायरल हो गई थी। कई फैंस इस तस्वीर में दिख रहे हाथ को ऋचा चड्ढा का हाथ बताकर उन्हें शादी की बधाई देने लगे। वहीं कई फैंस ये जानना चाह रहे थे कि क्या अली और ऋचा इस लॉकडाउन में शादी कर चुके हैं। एक फैन ने पूछा- निकाह तो नहीं कर लिए? वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'गुड्डू भैया मोहब्बत मुबारक हो'।
इतना ही नहीं ईशा गुप्ता और अमायरा दस्तूर जैसे सेलेब्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया था। ईशा ने अली की इस तस्वीर पर दिल इमोजी कमेंट किया तो वहीं अमायरा ने भी कमेंट करते हुए 'ओएमजी' लिखा। वहीं फैंस भी लगातार उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे थे।
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2020 में शादी करने की घोषणा की थी। हालांकि लॉकडाउन के चलते उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। इसके बाद अली फजल की मां का निधन हो गया जिसके चलते ये कपल फिर शादी नहीं कर पाया। वहीं इस साल पिछले काफी समय से कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है ऐसे में अली और ऋचा कब तक शादी करेंगे ये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।