{"_id":"60a93c898ebc3e14c8183d31","slug":"indian-idol-12-anuradha-paudwal-talking-about-on-show-contestants-and-amit-kumar-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल विवाद: अब गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी अलग प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे हैरानी हो रही है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल विवाद: अब गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी अलग प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे हैरानी हो रही है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'इंडियन आइडिल' कई दिनों से विवादों में बना हुआ है। पिछले दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है।' इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी अमित कुमार का मजाक उड़ाया था। लेकिन ये बात यही नहीं रुकी इसके बाद इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता और सिंगर अभिजीत सावंत ने भी शो के ड्रामे और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी बात रखी। लगातार चर्चा में बने इस शो को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उन्हें कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस कैसी लगी।
2 of 5
अनुराधा पौडवाल
निजी चैनल से बात करते हुए सिंगर अनुराधा ने इस बारे में कहा, 'मुझे तो सारे प्रतिभागी एक से बढ़कर एक लगे। इसमें कोई विवाद जैसा था नहीं। अगर लोग उनके टैलेंट पर सवाल उठा रहे हैं, तो मुझे हैरानी हो रही है। मुझे अमित जी के विवाद का कोई आइडिया नहीं है। जब मैं गई, तो वहां के बच्चों ने बेहद बढ़िया गाया। मैं तो सरप्राइज हो गई, सबका परफॉर्मेंस देखकर।'
3 of 5
अनुराधा पौडवाल और कुमार सानु
- फोटो : Instagram
बता दें, इस वीकेंड शो में गायक कुमार सानु और अनुराधा पौडवाल स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचें। इससे पहले सिंगर अभिजीत सावंत ने शो को लेकर कहा था, 'इंडियन आइडल' के मेकर्स की ज्यादा रुचि कंटेस्टेंट के जूते पॉलिश करने की स्टोरी, उनकी भूख और गरीबी दिखाने में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिजीत सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा था, 'अगर आप रीजनल रियलिटी शो देखते हैं, तो वहां दर्शकों को कंटेस्टेंट के बारे में शायद ही पता होगा। उनका फोकस सिर्फ सिंगिंग पर होता है, लेकिन नेशनल शो में कंटेस्टेंट के जूते पॉलिश करने की कहानी, उनके मां-बाप कैसे बदहाली में जी रहे हैं, इसके अलावा अब तो शो में फेक लव स्टोरी दिखाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अभिजीत सावंत
अपने बीते सफर को बताते हुए अभिजीत ने कहा था कि, 'एक बार मैं एक बार लिरिक्स भूल गया था। मैंने गाना छोड़ दिया था लेकिन वहां मौजूद जजों ने मुझे फिर से गाने का मौका दिया। वही चीज अगर आज किसी कंटेस्टेंट के साथ होता है तो उसे बिल्कुल टीवी ड्रामे की तरह दिखाया जाता है, बिजली चमकती है और कई तरह के इफेक्ट डाले जाते हैं।' गौरतलब है कि अमित कुमार के बयान ने इंडियन आइडल को लेकर विवाद हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।