सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड: दिव्या दत्ता को इस तरह के निर्देशकों के साथ काम करना पसंद नहीं, बोलीं- मैं हो जाती हूं नर्वस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Sep 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
divya dutta says i don't want to work with the directors who tells kuch bhi kar do on set know details
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या दत्ता बॉलीवुfड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने पर्दे पर चुलबुले किरदार से लेकर सीरियस किरदार तक को बखूबी जिया। वो उन फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं जिन्होंने खूब तारीफ बटोरी। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए और साथ ही फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई पुरस्कार जीते। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी जब दिव्या दत्ता किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करती हैं या फिर अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले बहुत ज्यादा नर्वस हो जाती हैं। इस बात का खुलासा खुद दिव्या दत्ता ने किया।



अपनी फिल्मों को लेकर नर्वस हो जाती हैं दिव्या

दिव्या दत्ता ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘किसी भी कलाकार के लिए ये किसी भी पेपर के परिणाम वाली बात है, क्योंकि हमने किसी चीज पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। हमारे लिए, हमने जो भूमिका निभाई है, उसके लिए कई फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतना वाकई में मेरे अंदर उत्साह और नर्वसनेस पैदा करता है’। दिव्या दत्ता ने कहा मुझे नर्वस होने में गर्व होता है और इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है।

Trending Videos
divya dutta says i don't want to work with the directors who tells kuch bhi kar do on set know details
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

खुद पर प्रेशर नहीं लेती दिव्या दत्ता

बता दें कि दिव्या दत्ता को शीर कोरमा में उनके काम के लिए काफी सरहाना मिली है। दिव्या दत्ता ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि वो किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा सिर्फ तब ही बनती हैं जब उनके निर्देशक उन्हें ये क्लियर करते हैं कि एक कलाकार के रूप में वो उनसे क्या चाहते हैं। दिव्या दत्ता ने कहा, ‘मैं पहले से ही इस बात को लेकर बहुत अधिक क्लियर हूं की मैं पूरा प्रेशर खुद पर नहीं लूंगी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
divya dutta says i don't want to work with the directors who tells kuch bhi kar do on set know details
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह के निर्देशकों के साथ नहीं करती काम

दिव्या दत्ता ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘मैं ऐसे निर्देशकों के साथ काम नहीं करती जो बोलते हैं कि कुछ भी कर दो’। मेरा अनुभव ऐसा रहा है कि जब निर्देशक ने मुझसे कहा कि कुछ भी कर दो। उस वक्त ही मैंने निर्णय लिया कि कुछ निर्देशक एक उदाहरण बनाते हैं और कुछ उन्हें फॉलो करते। मैं उन निर्देशकों के साथ काम करना अधिक पसंद करती हूं जो मुझे पहले निभाए गए किरदारों से कुछ अलग करने के लिए देते हैं’।

divya dutta says i don't want to work with the directors who tells kuch bhi kar do on set know details
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

पुराने किरदारों को निभाते हुए नर्वस नहीं होती

दिव्या दत्ता ने कहा जब वो अपने किसी पुराने किरदार को ही रिपीट करती हैं तो उन्हें किसी भी तरह कि कोई चुनौती नहीं आती और न ही वो नर्वस होती हैं। उन चीजों का कोई मतलब नहीं है। दिव्या दत्ता ने कहा, ‘मैं खुद को तब लकी मानती हूं जब मैं उन निर्देशकों के साथ काम कर रही होती हूं जो मुझे इस तरह के किरदार ऑफर करते हैं जो मैंने पहले कभी भी नहीं किए। लेकिन अगर मैं पहले जैसा ही कोई किरदार कर रही हूं तो कोई दिक्कत नहीं है’।

विज्ञापन
divya dutta says i don't want to work with the directors who tells kuch bhi kar do on set know details
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं आगामी फिल्में 
 

बता दें कि दिव्या दत्ता काफी सालों से फिल्म जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 1994 में आई फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' में काम किया था। इसके बाद उन्हें हमने वीर-जारा से लेकर वीरगति, इसकी टोपी उसके सर, जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए देखा। दिव्या दत्ता हाल ही में फिल्म शीर-कोरमा में नजर आईं। उनकी आगामी फिल्म धाकड़ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed