बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़िया जो लोगों की काफी पसंद आती हैं। आम से लेकर खास सभी के लिए शादी करना और उसे जिंदगी भर निभाना इतना आसान नहीं होता। वहीं, अगर बात फिल्मी सितारों की करें तो अक्सर कई कपल अपने प्यार भरे रिश्ते को जिंदगी की कशमकश के बीच खो देते हैं। रिश्तों में आई खटास कई बार दूर हो जाती है। समय के साथ चीजे धीरे-धीरे ठीक भी हो जाती है। हालांकि, कई बार रिश्तों में दूरियां इतनी बढ़ जाती है कि ये जोड़ियां टूट जाती है। लेकिन कई बार रिश्तों में आई दरार झूठी खबरें भी फैला देती है, जिससे खुद यह सितारे में हैरान रह जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स कपल के बारे में जिनके अलग होने की अफवाह से खुद इन स्टार्स को लगा झटका-
बॉलीवुड: तलाक की झूठी अफवाह से इन जोड़ियों को लगा था झटका, इस कपल का तो 117 दिन बाद ही हो गया था तलाक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में विदेशी एक्टर और सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी के बाद एक अंग्रेजी पोर्ट्ल ने कपल के तलाक की झूठी खबर छापी थी। खबर के मुताबिक शादी के महज 117 दिन बाद दोनों एक- दूसरे से तलाक लेने वाले थे। इस झूठी खबर का जवाब एक्ट्रेस ने कानूनी तरीके देने का फैसला किया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी ऐसी ही झूठी तलाक की खबरों को झेलना पड़ा था। हालांकि, बाद में अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों का खंडन किया था।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी केस के चलते जेल बंद हैं। इसी बीच लोगों ने शिल्पा और राज के तलाक को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। यह पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी की तलाक की खबरें ऐसे वायरल हुई हो। ये कपल कई बार तलाक की झूठी खबरों का सामना कर चुका है। जिसका एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खंडन भी किया था।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
टेलाविजन के राम-सीता भी तलाक की झूठी खबर के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। टीवी स्टार कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की शादी में तनाव की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। जिसका इस कपल ने जोरदार खंडन किया था।

कमेंट
कमेंट X