{"_id":"618244e03312f60cd1486190","slug":"diwali-2021-bollywood-celebs-who-talk-about-firecrackers-ban-and-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: इन सितारों ने की थी पटाखे न जलाने की अपील, यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali 2021: इन सितारों ने की थी पटाखे न जलाने की अपील, यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood Celebs
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली का त्योहार आते ही प्रदूषण और पटाखों की चर्चा जोरों पर होने लगती है। प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है। दिवाली के मौके पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना कई सितारों को रास नहीं आ रहा। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें।
लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की। हालांकि इस अपील की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सितारे...
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पटाखे न जलाने की सलाह देकर आलिया भट्ट भी यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा था- ये वही लोग हैं जो न्यू ईयर के मौके पर बेहिसाब पटाखे फोड़ते हैं।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आमिर खान ने विज्ञापन के जरिए आतिशबाजी न करने की नसीहत दी थी। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। एक ने लिखा था- आपका सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों पर ही निकल कर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने भी बिना पटाखों के दिवाली मनाने का समर्थन किया था। पटाखों के बैन को सही बताते हुए अजय देवगन ने कहा था- इससे दुकानदारों को नुकसान होगा लेकिन भविष्य के लिए यह सही फैसला है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा भी प्रदूषण और दिवाली पर अपनी राय रखने के बाद ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि प्रियंका की शादी में जमकर आतिशबाजी की गई थी, जिसके लिए यूजर्स ने उनपर जमकर निशाना साधा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।