दीवाली के त्योहार की रौनक हर जगह दिखाई दे रही है। इस खास त्योहार पर आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के सितारे भी खुशी से झूम उठते हैं और धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर धूम मचाने की तैयारी कर ली है। इस मौके पर वे एक से एक स्टाइलिश लुक्स अपनाते हुए दिवाली के जश्न में शामिल हो रहे हैं। एक ओर अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से पार्टियों में चार चांद लगा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता भी अपने डैशिंग लुक से दिवाली पार्टी की जान बने हुए हैं। ऐसे में कई सितारों ने फैंस के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया है। चलिए देखते हैं इन सितारों का स्टाइलिश लुक...
Diwali 2023: कोई लगा चांद सा खूबसूरत तो किसी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, आपने देखें इन सितारों के दिवाली लुक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने फैंस के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया है। वे ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ लाइट पिंक कलर का शिमरी लहंगा पहना है। खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ अनन्या ने अपना लुक पूरा किया।
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)
12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी से भी प्रेरित है विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', कहा- यह सब मेरे साथ हुआ
विक्की कौशल
विक्की कौशल भी दिवाली पर हैंडसम लुक में नजर आए। विक्की ने पीले रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता चुना। बढ़ी हुई दाढ़ी और बिखरे बाल के साथ विक्की डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। कुर्ते के साथ विक्की ने सफेद रंग के पायजामे से अपना लुक पूरा किया।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के इस गाने के लिए अभी करना होगा इंतजार, इस वजह से टली रिलीज डेट
रकुल प्रीत
रकुल प्रीत भी अपने दीवाली लुक से फैंस का दिल धड़काती हुई नजर आईं। अभिनेत्री के इस लुक को देख फैंस दीवाने हो गए। रकुल ने लाल रंग के शिमरी ड्रेस में अपने तस्वीरें साझा कीं। ऑफ शोल्डर लुक में रकुल बोल्ड पोज देती नजर आईं। खुले बालों और गले में नेकलेस के साथ रकुल ने अपना लुक पूरा किया।
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)
Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने दीवाली पार्टी की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में माधुरी ने ग्लैमरस लुक अपनाया। वे अपने पति राम नेने के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। इस तस्वीर में माधुरी के साथ विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)
Parineeti Chopra: 'मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो', पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने लिखा नोट