Diwali 2024 Look: दिलावी के शुभ अवसर पर सेलेब्स का शानदार लुक, देखकर कोई भी हो जाएगा फिदा
Diwali 2024 Look: आज दीवाली के शुभ अवसर पर सभी शानदार कपड़े और गहनें पहनते हैं। इसी दिवाली पर अपने प्रशंसकों के लिए खास सेलेब्स ने भी अपने शानदार लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अपने प्रशंसकों को दिवाली पर खुश करने के लिए अपना लेटेस्ट दिवाली लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने वेलवेट का कढ़ाईदार लहंगा पहना, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट लुक में नजर आईं। नेहा ने इस लुक के साथ हल्के ईयररिंग्स पहने और साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ा। इस लुक में नेहा ने बेहद ही शानदार पोज दिए। दिए के साथ भी नेहा ने कई लाजवाब पोज दिए, जिसे देखकर प्रशंसक उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस लुक के साथ नेहा ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली पर, आपका घर प्यार, हंसी और बहुत सारी दुआओं के साथ मने।'
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। माधुरी ने स्टाइलिश व्हाइट, गोल्डन और हरे रंग के स्टाइलिश सरारा सूट में कई शानदार पोज दिए और कैप्शन में लिखा, ''सुख, समृद्धि और ढेर सारी मिठाइयां। आपकी दिवाली आनंदमय हो। आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।''
टीवी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी दिवाली के शुभ अवसर पर अपना लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अवनीत ने दिवाली के मौके पर ब्लू रंग का स्टाइलिश लहंगा कैरी किया, जिसमें अवनीत बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। वन साइड हेयर लुक के साथ अवनीत ने लाइट ज्वेलरी से अपने लुक में चार चांद लगाए। अवनीत ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैप्पी दिवाली'।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने रेड रंग की ड्रेस में अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया पर साझा किया। इस लुक के साथ करिश्मा ने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। करिश्मा ने कैप्शन में कुछ लिखने की बजाए दीप, स्टार और पटाखों के इमेजी बनाए।