फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Songs 2021: इन गानों के साथ रोशन होगा दिवाली का त्योहार, सुनिए टॉप गाने

Tue, 02 Nov 2021 01:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 02 Nov 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
DIWALI SPECIAL: Memorable Bollywood Songs That You Need In Your Diwali Playlist
दिवाली पर बॉलीवुड के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली का त्योहार आने में बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े त्योहार के स्वागत में हर घर जुट गया है। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी दिवाली का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाता है। बड़ी बड़ी लाइट, हर तरफ दीपक की चगमगाहट और ढ़ेर सारा नाच गाना इस त्योहार को खूबसूरत बना देता है। बेशक वक्त के साथ फिल्में पूरानी हो जाती हो, लेकिन दिवाली के गाने हर साल लोगों की यादों को ताजा कर जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन गानों के बारे में बताएंगे जिनके साथ आपकी दिवाली और भी खूबसूरत हो जाएगी।  



कभी खुशी कभी गम
ये फिल्म सिर्फ अपनी स्टोरी के लिए ही फेमस नहीं थी बल्कि अपने हर गाने के लिए भी जानी जाती है। करवाचौथ से लेकर दिवाली तक, इस फिल्म में हर त्योहार को परिवार के साथ भव्य तरह से फिल्माया गया था। इस फिल्म का गाना बोले चुड़ियां दिवाली के त्योहार पर फिल्माया गया था।

DIWALI SPECIAL: Memorable Bollywood Songs That You Need In Your Diwali Playlist
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया

हम दिल दे चुके सनम
इस फिल्म का गाना ढोली तारो ढोल बाजे में एश्वर्या और सलमान की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में दिवाली के त्योहार पर भव्य सेट का निर्मान किया गया था। साथ ही राजस्थान की परंपरा की झलक भी देखने को मिली थी।

DIWALI SPECIAL: Memorable Bollywood Songs That You Need In Your Diwali Playlist
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें
फिल्म का गाना पैरों में बंधन है लोगों के दिलों को आज भी छू जाता है। इस गानो को युवा पीढ़ी बेहद पसंद करती है। गाने की खासबात है कि इसमें दिवाली के साथ साथ रोमांस का तड़का भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DIWALI SPECIAL: Memorable Bollywood Songs That You Need In Your Diwali Playlist
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास
फिल्म में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'डोला रे डोला' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में अभिनेत्रियों ने शानदार डांस किया था। यहां तक कि बड़े झुमकों की वजह से ऐश्वर्या के कान बुरी तरह छिल गए हैं और उनके कानों से खून बहने लगा था। गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि लोग आज भी डोला रे डोला पर डांस करते नजर आ जाएंगे।

विज्ञापन
DIWALI SPECIAL: Memorable Bollywood Songs That You Need In Your Diwali Playlist
होम डिलीवरी - फोटो : सोशल मीडिया

होम डिलीवरी
दिवाली पर हर बच्चे का फेवरेट गाना किसने बनाई सबके लिए हैप्पी दिवाली आज भी दिवाली के गानों में टॉप पर है। यहां तक कि इस गाने का इस्तेमाल अक्सर लोग दिवाली पार्टी में करते हैं। इस गाने के बिन मानों बच्चों का त्योहार अधूरा सा ही लगता है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed